Ticket Controversy News: Vishvendra Singh का Congress पर वार, टिकट वितरण को बताया निजी फैसला!
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के टिकट वितरण को लेकर डीग कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिला अध्यक्ष राजीव सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकट वितरण को लेकर उनसे किसी भी प्रकार की राय या चर्चा नहीं की गई।
विश्वेंद्र सिंह ने टिकट वितरण को जिला अध्यक्ष का निजी निर्णय बताते हुए साफ कहा कि इस प्रक्रिया से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार में उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों को उनका समर्थन या शुभकामनाएं नहीं हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस की स्थानीय राजनीति गरमा गई है और चुनावी समीकरणों पर इसके असर की चर्चा तेज हो गई है।
#vishvendrasingh #congress #rajasthancongress #deeg #bharatpur #politicalnews #rajasthanpolitics #electionnews #panchayatelection #zilaparishadelection #breakingnews #hindinews #latestnews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan