सवाई माधोपुर जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. सिवाड़ कस्बे के पोलिंग बूथों पर सड़क, सफाई, पानी और बुनियादी विकास जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जनता ने इस बार एक योग्य और विकास करने वाले उम्मीदवार को चुनने का मन बनाया है.