जैसलमेर में
'वायु शक्ति 2026'
की तैयारी

छवि क्रेडिट : Pixels

27 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन करेगी.

इस महाभ्यास में राफेल, सुखोई-30 और तेजस समेत 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे.

पहली बार C-295 विमान जैसलमेर के रेगिस्तान में 'नाइट असॉल्ट लैंडिंग' का करतब दिखाएगा.

स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' भी दुश्मनों के ठिकानों पर सटीक निशाना साधेगा.

वायुसेना से रिटायर होने के कारण, इस बार 'आसमान का बाजीगर' मिग-21 इस अभ्यास में नजर नहीं आएगा.

आकाश मिसाइल और एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए पूरे एयरस्पेस पर कड़ी नजर होगी.

मित्र देशों के करीब 40 सैन्य अधिकारी इस शक्ति प्रदर्शन को देखने जैसलमेर पहुंचेंगे.

अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत भारत ने पाकिस्तान को इस अभ्यास की जानकारी (NOTAM) दे दी है.

और कहानियाँ देखें

राजस्थान की 7 ठंडी जगहे, नंबर 3 पर जम जाते हैं दांत

Click Here