विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2023

शाहजहांपुर : खेत में मिला 10 साल के बच्चे का शव, धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका

नीमराना डीएसपी अमीर हसन ने कहा कि हर पहलू से मामले में जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

शाहजहांपुर : खेत में मिला 10 साल के बच्चे का शव, धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका
मृतक अनिल
शाहजहांपुर:

अलवर के शाहजहांपुर कस्बे के एक खेत में 10 साल के बच्चे का शव मिलने के बाद इलाक़े में सनसनी फैल गई. शनिवार को शाम छह बजे पतंग उड़ाते वक़्त बच्चा लापता हो गया था. आक्रोशित परिजनों ने पहले शव लेने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में अधिकारियों के समझाने पर शव लिया. 

जानकारी के अनुसार बच्चे के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है. जिसका शव आज सुबह पास के खेत में पड़ा मिला. मृतक बालक के ताऊ रणजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा अनिल शनिवार शाम 6 बजे घर के पास पतंग उड़ाते समय लापता हो गया था. परिजनों ने बच्चे को इलाक़े में हर जगह ढूंढा, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला. उसके बाद बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई. परिजनों ने बताया कि हमें किसी पर शक नहीं है और न ही उनकी किसी के साथ कोई रंजिश है. परिजनों की मांग है कि पुलिस प्रशासन हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले की जांच करे.

उधर, बच्चे की हत्या की खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई और काफी संख्या में शाहजहांपुर सीएचसी पर जमा हो गए. 
पूरे मामले में नीमराना डीएसपी अमीर हसन का कहना है कि हर पहलु से मामले में जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

शाहजहांपुर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टा बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. नुकीले हथियार से बच्चे के पेट पर वार किये गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com