विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2023

अलवर में भाजपा नेता के घर में घुसे बाइक सवार, कई राउंड फायरिंग कर हुए फरार

भाजपा जिला पार्षद पूरण चंदेला मंगलवार रात किसी काम से बाहर गए थे उसी रात बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग के बाद पार्षद के घर में खड़ी कार से आवाज़ आने पर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.

अलवर में भाजपा नेता के घर में घुसे बाइक सवार, कई राउंड फायरिंग कर हुए फरार
फोटो - फायरिंग की सूचना मिलने पर भाजपा नेता के घर पर लगा समर्थकों का जमावड़ा

अलवर जिले (Alwar District) में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लूट और फायरिंग की घटनाओं में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है. ताज़ा मामला हरसौरा थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर का है, जहां मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने भाजपा जिला पार्षद के घर में घुसकर फायरिंग कर फरार हो गए. 

रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड नं.11 भाजपा जिला पार्षद पूरण चंदेला मंगलवार रात किसी काम से बाहर गए थे उसी रात बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग के बाद पार्षद के घर में खड़ी कार से आवाज़ आने पर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. घटना घर में लगी सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई.

मंगलवार की सुबह मैं किसी काम से जयपुर गया था, रात को वापस आते समय रिश्तेदार के घर नवलपुरा रुक गया. इसी दौरान रात को करीब एक बजे घर से फ़ोन आया कि घर पर गोलियां चली हैं, सूचना मिलने पर रात को ही घर आया तो देखा बदमाशों ने कमरे में तीन राउंड फायरिंग की है.

पूरण चंदेला

भाजपा जिला पार्षद

भाजपा पार्षद ने बताया कि रात को घर से फोन आने पर पूरण चंदेला ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को मामले की सूचना दी. सूचना पर हरसौरा थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा अपनी टीम के साथ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सुबह पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी गई है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com