2 months ago

Rajasthan News Live Updates, 4 march 2026: एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. आज की सबसे बड़ी खबरों में मरुधरा में फागुनी मस्ती; आम से खास तक सब हुए सराबोर, प्रदेश के दिग्गजों ने भी गुलाल उड़ाकर बधाई दी. मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा सीएम आवास पर होली म‍िलन समारोह का आयोजन करेंगे. जैसलमेर के सोनार दुर्ग के व्यासा पाड़ा में धुलंडी के दिन यह विशेष आयोजन होता है, जिसमें पुष्करणा ब्राह्मण समाज के व्यास जाति के एक विवाहित पुरुष को 'बादशाह' और दो बालकों को 'शहजादा' के रूप में चुना जाता है. बांसवाड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवाई का सेवन कर लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया. 

कल,  3 मार्च, मंगलवार का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं 

Mar 04, 2026 22:18 (IST)

मेवाड़ के मेनार की 500 साल पुरानी परंपरागत होली

मेनार में राजा-महाराजाओं के समय से होली पर खेली जाने वाली बंदूक और आतिशबाजी होली.

Mar 04, 2026 21:13 (IST)

उदयपुर के मेनार में खेली गई बारूद की होली

मेवाड़ में एक ऐसी जगह है जहां पर रंगों के  साथ बारूद की होली खेली जाती है. उदयपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ हाईवे पर स्थिति मेनार में होली के तीसरे दिन चैत्र कृष्ण द्वितीया को यह होली खेली जाती है. यहां शाम से ही बंदूकों से फायरिंग और आतिशबाजी शुरू हो गई. यहां रात 12 बजे तक बंदूक गरचते रहेंगे. यह करीब 500 साल पुरानी परंपरा है जो आज तक निभाई जा रही है. यहां 2000 बंदूकों से फायरिंग की जाएगी.

बारूद की होली का इतिहास जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement
Mar 04, 2026 20:48 (IST)

सचिन पायलट ने राहुल गांधी के साथ खेली होली

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राहलु गांधी के साथ होली खेलने दिल्ली पहुंचे. 

Mar 04, 2026 19:56 (IST)

होली के जश्न के दौरान मधुमक्खियों का हमला

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के वाजेडा गांव में होली का जश्न उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब होली की गैर खेलते ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं. मामले के अनुसार वाजेडा गांव में ग्रामीण पारंपरिक होली की गैर खेल रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर धावा बोल दिया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

Mar 04, 2026 18:36 (IST)

शाहपुरा हवेली में विदेशी पर्यटकों ने लगाए ठुमके

शाहपुरा हवेली में आयोजित वार्षिक “रंग बरसे” होली महोत्सव इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय रंगत के साथ संपन्न हुआ. पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में आयोजित इस उत्सव में देश-विदेश से आए पर्यटकों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली. इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका और इटली सहित कई देशों से पहुंचे पर्यटकों ने प्रामाणिक भारतीय होली का अनुभव किया. विदेशी मेहमानों ने सफेद परिधानों में ऑर्गेनिक रंगों और पारंपरिक पिचकारियों के साथ विशाल लॉन में जमकर होली खेली. ढोल, लोकसंगीत और उत्सवी माहौल ने पूरे परिसर को रंगों और उल्लास से सराबोर कर दिया. अलवर से आए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार मंडली ने लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां दीं.

Mar 04, 2026 17:54 (IST)

वसुंधरा राजे ने मनाई होली

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस बार खूब होली मनाई. लोगों के साथ उन्होंने होली पर रंग और गुलाल खेले.

Advertisement
Mar 04, 2026 17:21 (IST)

कोटा में होली पर पति-पत्नी गर्म पानी से झुलसे

कोटा में होली खेलने गए दंपति झुलस कर बुरी तरह घायल हो गए. गुमानपुरा थाना इलाके के कोटड़ी में आपसी रंजीश के चलते पवन नाम के युवक ने पति-पत्नी पर गर्म पानी फेंक दिया. जिससे पति-पत्नी झुलस गए. पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़ित दंपति का आरोप है कि गर्म पानी के साथ उसमें कोई केमिकल भी मिलाया हुआ था जिसकी वजह से उनके हाथ पैर और चेहरे पर गंभीर झुलसने के निशान बन गए हैं. पीड़ित दंपति का कहना है कि कुछ दिन पूर्व पवन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था लेकिन पवन ने आज होली के मौके पर उसी रंजिश के चलते पानी फेंका जिससे हम झुलस गए.

Mar 04, 2026 17:18 (IST)

DJ की धुन पर नाजे पुलिसकर्मी

चांदपोल स्थित पुलिस लाइन में पुलिस की होली, DJ की धून पर जमकर नाचे पुलिस कर्मी , महिला पुलिसकर्मियों ने भी जमकर किया डान्स, एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं. पुलिस लाइन पहुँचे जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल, पुलिस जवानों ने कमिश्नर सचिन मित्तल को गुलाल लगाकर होली की दी शुभकामनाएं, वहीं कमिश्नर ने भी जवानों के साथ खेली होली, इस दौरान जवानों ने कमिश्नर को उठाया कंधों पर.

Advertisement
Mar 04, 2026 17:18 (IST)

सीएम भजनलाल शर्मा ने जमकर मनाई होली

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम आवास पर जमकर होली मनाई. इस दौरान आम से लेकर खास लोगों के साथ उन्होंने होली मनाई. सीएम होली पर लोगों के साथ थिरकते भी दिखे.

Mar 04, 2026 15:32 (IST)

विधायक विक्रम बंशीवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

दौसा  के सिकराय से जहां उपखंड क्षेत्र में धुलंडी का त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घूमना , गीजगढ़, बहरावंडा, सिकंदरा, सिकराय, मानपुर सहित क्षेत्र में युवाओं की टोलियां नजर आईं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. बाजारों और मोहल्लों में दिनभर उत्साह का वातावरण बना रहा है.वहीं सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल ने भी अपने सिकराय स्थित फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं के साथ धुलंडी मनाई. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यकर्ताओं ने विधायक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी.

Mar 04, 2026 15:27 (IST)

सांवलिया सेठ मंदिर में होली पर भक्तों का जन सैलाब

पूरा देश रंगों के उत्सव में डूबा है. चित्तौड़गढ़ जिले में आज धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में भक्ति और आस्था का अनूठा रंग चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध श्री साँवलिया जी मंदिर में देखने को मिल रहा है. मेवाड़ के आराध्य साँवलिया सेठ के दरबार में आज आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर गुलाल से सराबोर हो गया. मंडफिया स्थित श्री साँवलिया जी मंदिर में आज सुबह से ही हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूँज रहे हैं. फूलडोल महोत्सव के अवसर पर भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. प्रातः ठीक 11:15 बजे ठाकुरजी की राजभोग आरती की गई.

Mar 04, 2026 15:25 (IST)

बूंदी में होली जुलूस में रंग फेके जाने पर तनावपूर्ण माहौल

बूंदी जिले के अलोद गांव में होली के जुलूस के दौरान रंग फेंकने की घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया. जानकारी के अनुसार गांव में होली जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर रंग फेंके जाने की बात सामने आई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. समुदाय विशेष से जुड़े लोगों ने धार्मिक स्थल पर काला रंग फेंके जाने का आरोप लगाया है और इसे लेकर कड़ा विरोध जताया. घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Mar 04, 2026 15:23 (IST)

धुलंडी पर बांदीकुई में हुड़दंग के बाद चले लात-घूसे

दौसा के बांदीकुई में होली पर हुड़दंग देखने को मिला. कार और बाइक की टकराने पर मामला उग्र रूप हो गया. जिसके बाद बसवा रोड  स्थित गोपाल बगीची   में दो पक्ष हुए आमने-सामने दिखे. इस दौरान बीच बाजार में जमकर लात-घूसे चले और वहां अफरातफरी मच गई. घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया.

Mar 04, 2026 14:33 (IST)

राजस्थानी साफा-कुर्ता पहन जैसलमेर एसपी शिवहरे ने खेली होली

जैसलमेर में होली के मौके पर राजस्थान पुलिस अनूठे पारम्परिक रंग में रंगी नजर आई.आमतोर पर खाकी वर्दी और सख्त अनुशासन में नजर आने वाली पुलिस ने आज मारवाड़ी संस्कृति के रंगों में सराबोर नजर आई.स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित 'होली स्नेह मिलन' समारोह में अधिकारियों से लेकर जवानों तक, सभी ने आपसी भेदभाव भुलाकर जमकर गुलाल उड़ाया.

Mar 04, 2026 14:27 (IST)

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मनाई फूलों से खेली होली

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर रंगों का त्योहार होली खुशी और प्यार से मनाया.

Mar 04, 2026 13:54 (IST)

होली जुलूस के दौरान बूंदी में हंगामा

बूंदी में होली जुलूस के दौरान अलोद गांव में  समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर रंग पड़ने के दौरान हंगामा मच गया. दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने खड़े हो गए. मौके पर बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल रवाना किया गया है. साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा भी पहुंची. साथ ही  हालात संभालने की लगातार  कोशिश की जा रही है.

Mar 04, 2026 12:50 (IST)

उदयपुर में भगवान जगन्नाथ के साथ खेली होली

उदयपुर में मेवाड़ वासियों ने भगवान जगन्नाथ के साथ होली खेली. मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के चलते प्रसिद्ध जगदीश मंदिर के कपाट बंद थे. इसी कारण आज सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचना शुरू हो गए. भगवान के पट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भजन गाए और होली खेली. भगवान जगदीश को गुलाल अबीर से होली खेला रहे हे तो वहीं भक्त भजन कीर्तन कर झूमते नजर आ रहे है. आज भगवान जगदीश का विशेष श्रृंगार भी किया गया. पुजारी ने बताया कि चंद्रगहण के चलते कल मंदिर के पट बंद रहे ऐसे में दिन भर आज भगवान के दर्शन खुले रहेंगे और भक्त यहां जगन्नाथ जी को होली खिलाएंगे.

Mar 04, 2026 12:47 (IST)

राजसमंद में मनाया धुलंडी का त्यौहार

राजसमंद के राजनगर में धुलण्डी का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया.युवाओं की टोलियां रंग उड़ाते हुए डीजे की धुनो पर नाचते नजर आए. वहीं पारंपारिक ढूंढोत्सव का भी आयोजन किया गया. हिन्दू परंपरानुसार एक वर्ष में पैदा हुए नवजात शिशुओं के लिए यह उत्सव महत्वपूर्ण माना जाता है.

Mar 04, 2026 11:43 (IST)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेली होली

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निवास पर होली हो रही है.  प्रदेश भर से लोग होली की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे. गुलाल और फूलों की होली खेली. बृजनगर की भारतीय कला संस्थान की होली पार्टी हुई. फतेहपुर शेखावटी की गोवत्स फाग मंडली प्रस्तुति रही. 

Mar 04, 2026 11:33 (IST)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने खेली होली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के घर पर होली का उल्लास दिखा. पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  मदन राठौड़ के संग होली खेलने पहुंचे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव पर मदन राठौड़ ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है. शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है. उन्होंने कहा कि दुबई सरकार वहां पर फंसे हिंदुस्तानी टूरिस्ट को होटल का किराया, और वहां ठहरने का खर्चा दे रही है. वहां सरकार ने फंसे हुए यात्रियों का वीजा बढ़ाने का भी फैसला किया है.  मदन राठौड़ ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की विदेश नीति की जीत बताया. 

Mar 04, 2026 11:00 (IST)

भरतपुर के कलेक्टर कमर चौधरी ने खेली होली

भरतपुर के  कलेक्टर कमर चौधरी होली के रंगों में सराबोर नजर आए.उनके निवास पर लोग गुलाल लगाने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने लोगों के साथ होली का लुत्फ उठाया और भरतपुरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपील की कि सभी लोग होली का त्योहार आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्वक मनाएं .

Mar 04, 2026 10:57 (IST)

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जर्मनी से वीडियो साझा कर रंगोत्सव की दी बधाई

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जर्मनी के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत बर्लिन में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन UNWTO (यूएनडब्ल्यूटीओ) की पर्यटन मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस कारण केंद्रीय मंत्री शेखावत इस बार होली पर जोधपुर नहीं सके. उन्होंने जर्मनी से ही एक वीडियो साझा कर सभी को रंगोत्सव की बधाई शुभकांमना दी.

Mar 04, 2026 10:53 (IST)

कोटा में ऊर्जा मंत्री ने मनाई होली

रंगों के त्योहार होली पर कोटा में खुशी और उल्लास का माहौल है. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर अपने इंदिरा विहार स्थित आवास पर होली खेल रहे हैं. सुबह से ही ऊर्जा मंत्री के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के आने का सिलसिला जारी है. मंत्री हीरालाल नागर सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Mar 04, 2026 10:50 (IST)

पुष्कर में होली महोत्सव में रंगों की धूम

पुष्कर में होली महोत्सव के दौरान जहां एक ओर कड़ा पुलिस बंदोबस्त नजर आया, वहीं दूसरी ओर रंगों की मस्ती अपने चरम पर दिखी. देशी और विदेशी पर्यटकों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल  लगाकर उत्सव मनाया. बाजारों और चौक-चौराहों पर फिल्मी होली गीतों की धुन पर सैलानी झूमते नजर आए. ढोल की थाप और डीजे की धुन पर रंगों से सराबोर पर्यटक जमकर नाचे. पुष्कर नगर पालिका की ओर से अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के जरिए पानी की फुहार कर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया गया. रंगों की बारिश के बीच पर्यटक खुशी से झूमते दिखे और पुष्कर की होली का आनंद लेते नजर आए.

Mar 04, 2026 10:45 (IST)

अलवर पर चढ़ा धूलंडी का रंग

अलवर शहर में आज धूलंडी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है हालांकि तीन मार्च को भी विभिन्न संगठनों द्वारा अलवर शहर में होली का पर्व मनाया गया था लेकिन आज भी शहर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है जगह-जगह लोग होली के गानों पर गुलाल अबीर लगाकर थिरक रहे हैं वहीं राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारी भी ऐसे होली के रंग में रंगे हुए हैं .'

Mar 04, 2026 10:32 (IST)

कोटा में मदन दिलावर का 'फागुनी' अंदाज

कोटा में होली के अवसर पर राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का बेहद अनूठाअंदाज देखने को मिला.  मंत्री ने रंगबाड़ी स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ जमकर गुलाल उड़ाया.

इस उत्सव की खास बात यह रही कि मंत्री दिलावर ने खुद फागुनी गीत गाकर वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ढोल की थाप और होली के तरानों के बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. 

Mar 04, 2026 10:26 (IST)

होली के उल्लास के साथ भरतपुर में रंगों से सराबोर हुए लोग

भरतपुर में होली की उल्लास चारों ओर रंगों की धूम, ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्यों और फिल्मी गानों के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया जा रहा है. ब्रज से लेकर पूरे देश में फाग गीतों के बीच लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे हैं. गुजिया का आनंद ले रहे हैं और आपसी भाईचारे के साथ मस्ती में झूम रहे हैं. रंगों की होली को देखते हुए शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है.

Mar 04, 2026 09:56 (IST)

ब्यावर की ऐतिहासिक कोड़ामार होली आज

ब्यावर की ऐतिहासिक कोड़ामार होली आज दोपहर ढाई बजे पाली बाजार में होगी. ब्यावर के जीनगर समाज की ओर से आयोजन होगा. कोड़ामार होली के दौरान देवर अपनी भाभियों पर रंगों की बौछार करेंगे. भाभियां भी देवर पर प्यार भरे साड़ी से बने कोड़ों से वार करेंगी. कोड़ामारी होली से पूर्व भगवान श्रीचारभुजा नाथ की शोभायात्रा निकलेगी. कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत, निवर्तमान सभापती नरेश कनौजिया,

निवर्तमान मुख्य सचेतक मंगत सिंह मोनू शिकरत करेंगे. देवर भाभी की इस अनूठी कोड़ामार होली को देखेने लोगों का हुजूम उमड़ेगा. 

Mar 04, 2026 09:48 (IST)

कोटा जिले की रामगंज मंडी में होली की धूम

कोटा में  अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में लोगों के साथ मंत्री  मदन दिलावर ने होली खेली. फाग की मस्ती में झूमते कार्यकर्ता रंग और गुलाब से सराबोर एक-दूसरे को होली की बधाइयां दी. देश भक्ति के गीतों पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर नाच और झूम रहे हैं. 

Mar 04, 2026 09:24 (IST)

खाटूश्यामजी के आज रात 10 बजे से दर्शन बंद

खाटूश्यामजी के आज रात 10 बजे से दर्शन बंद हो जाएंगे. तिलक श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना के चलते कल गुरुवार शाम 4:00 बजे तक पट बंद रहेंगे. 4 बजे के बाद ही भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन होंगे. 

Mar 04, 2026 09:13 (IST)

झुंझुनूं में दिखे पैंथर के तीन शावक

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र की गुढ़ा बावनी पंचायत के अंतर्गत बड़ की ढाणी में पैंथर की हलचल से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. एक किसान को अपनी गेहूं की फसल के बीच 3 पैंथर के शावक घूमते हुए दिखाई दिए. किसान ने शावकों का वीडियो भी बना लिया, जो अब क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है. बताया जा रहा है कि खेतों के नजदीक ही वन विभाग का टाइगर क्षेत्र स्थित है, ऐसे में वन्य जीवों की आवाजाही बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल ग्रामीणों को खेतों में जाते समय सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है. ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से जल्द मौके पर पहुंचकर आवश्यक शावकों को रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है. 

Mar 04, 2026 09:10 (IST)

जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों का हंगामा

बहरोड़ कस्बे के जिला अस्पताल बहरोड़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शेरपुर निवासी एक घायल युवक को उपचार के लिए लाया गया. परिजनों ने डॉक्टर के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया. 

Mar 04, 2026 08:32 (IST)

श‍िक्षा मंत्री ने होली की शुभकामनाएं दी

शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने होली की शुभकामनाएं दी. आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली. शिक्षा मंत्री का होली पर अलग अंदाज दिखा. होली का गीत गाकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. रंगबाड़ी निवास पर आमजन-कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली. 

Mar 04, 2026 08:28 (IST)

भरतपुर में रंगों से लोग सराबोर

भरतपुर में होली पर चारो ओर रंगों की धूम मची है. ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्यों और फिल्मी गानों के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया जा रहा है. ब्रज से लेकर पूरे देश में फाग गीतों के बीच लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे हैं. आपसी भाईचारे के साथ मस्ती में झूम रहे हैं. लोगों ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली का जश्न मनाया. रंगों की होली को देखते हुए शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी हो रही है. 

Mar 04, 2026 07:43 (IST)

पाली में आज खेली जाएगी होली की धुलंडी

पाली में आज होली की धुलंडी खेली जाएगी. बाजार बंद रहेंगे. शाम को निकलेगी गांव शाही गैर. गैर पास होने के बाद कल बादशाह निकलेगा. उसके बाद बाजार खुलेंगे. यह परंपरा राजा महाराजाओं के समय से चली आ रही है. 

Mar 04, 2026 07:38 (IST)

किशनगंज में दस दिवसीय मेले का शुभारंभ

किशनगंज में दस दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया. किशनगंज कस्बे में 140वां फूल डोल लोकोत्सव मनाया जा रहा है. 11 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ फूल डोल लोकोत्सव का आयोजन हुआ. 

Mar 04, 2026 07:19 (IST)

रींगस में पुलिस वाले आज खेलेंगे होली

रींगस पुलिस थाना परिसर में आज होली खेली जाएगी. जीआरपी थाना और आरपीएफ थाने में भी आज ही होली खेली जाएगी. 

Mar 04, 2026 07:17 (IST)

गुड़ामालानी में आज होली स्नेह मिलन समारोह

गुड़ामालानी में आज होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा. राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई रहेंगे अपनों के साथ होली खेलेंगे. डाक बंगले में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम चलेगा. कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करेंगे. 

Mar 04, 2026 07:14 (IST)

पुलिस के जवान आज मनाएंगे धुलंडी

सीकर में होली के पर्व पर आमजन की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिस के जवान आज मनाएंगे धुलंडी. पुलिसकर्मी एक दूसरे को रंग लगाकर सीकर पुलिस लाइन में रंगों का पर्व होली (घुलंडी) मनाएंगे. पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ होली के रंग में रंगे नजर आएंगे. सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एएसपी तेजपाल सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.