विज्ञापन

अजमेर में महिला सिपाही ने साथी कर्मचारी पर लगाया रेप का आरोप, शादी का वादा कर ऐंठे रुपये

अजमेर पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल के जरिए एक साथी सिपाही पर शादी का झांसा देकर शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद SP ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया है.

अजमेर में महिला सिपाही ने साथी कर्मचारी पर लगाया रेप का आरोप,  शादी का वादा कर ऐंठे रुपये
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के अजमेर जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही विभाग के एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पीड़िता महिला कांस्टेबल ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी सिपाही लंबे समय से उसे शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता का आरोप है कि जब भी उसने शादी की बात की, आरोपी हर बार मुकर गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

आरोपी के रिश्तेदारों पर भी गंभीर आरोप

पीड़िता के जरिए दी गई लिखित शिकायत में न केवल सिपाही, बल्कि उसके बहन, जीजा और अन्य रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं. महिला का आरोप है कि इस पूरे घटना में इन लोगों की भी भूमिका रही है. इसके अलावा, पीड़िता ने आरोपी पर लाखों रुपये हड़पने और आर्थिक रूप से शोषण करने का भी आरोप लगाया है.

सरकारी अस्पताल में पीड़िता करवाया मेडिकल परीक्षण

मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि सिविल लाइन थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

आरोपी सिपाही को किया सस्पेंड

जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने इस प्रकरण को अनुशासनहीनता और गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी सिपाही को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 84 एडिशनल SP अधिकारियों के हुए तबादले, सूची जारी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close