Ajmer Crime News: राजस्थान के अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गैंगरेप की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच करने में जुटी गई है.
सोशल मीडिया पर दोस्ती घर जाल में फंसाया
मामले को लेकर सीओ साउथ मनीष बड़गुजर के अनुसार, नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से हुई थी. आरोप है कि युवक ने पहले पीड़िता से पहले सोशल मीडिया से दोस्ती कर भरोसा जीता और फिर उसे अपने दोस्त के स्थान पर मिलने बुलाया. जहां पहले से मौजूद अन्य साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
नशीले पदार्थ देकर बनाया शिकार
पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान नाबालिग को किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराया गया था, जिससे वह उनका विरोध नहीं कर सकी. पीड़िता के बयानों और आरोपों के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद रामगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
सबूतों को जुटाने और आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूरे मामले की जांच सीओ मनीष बड़गुर्जर कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले पीड़िता को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज करवाए गए. पुलिस अब मामले मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. जांच के आधार पर जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं पीड़िता के महिला पुलिस ऑफिसर के जरिए बयान भी रजिस्टर कराए गए हैं.