अजमेर में सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती कर जीता भरोसा, फिर दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को जाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पॉक्सो और गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ajmer Crime News
NDTV

Ajmer Crime News: राजस्थान के अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गैंगरेप की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच करने में जुटी गई है.

सोशल मीडिया पर दोस्ती घर जाल में फंसाया

मामले को लेकर सीओ साउथ मनीष बड़गुजर के अनुसार, नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से हुई थी. आरोप है कि युवक ने पहले पीड़िता से पहले सोशल मीडिया से  दोस्ती कर भरोसा जीता और फिर उसे अपने दोस्त के स्थान पर मिलने बुलाया. जहां पहले से मौजूद अन्य साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. 

Advertisement

नशीले पदार्थ देकर बनाया शिकार

 पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान नाबालिग को किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराया गया था, जिससे वह उनका विरोध नहीं कर सकी. पीड़िता के बयानों और आरोपों के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद रामगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. 

सबूतों को जुटाने और आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 पूरे मामले की जांच सीओ मनीष बड़गुर्जर कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले पीड़िता को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज करवाए गए. पुलिस अब मामले मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. जांच के आधार पर जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं पीड़िता के महिला पुलिस ऑफिसर के जरिए बयान भी रजिस्टर कराए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान में 'संस्कार' वाला बयान देकर फंस गई BJP? हनुमान बेनीवाल सोशल मीडिया पर खोल रहे नेताओं की पोल

Topics mentioned in this article