विज्ञापन

बूंदी में रंजिश के चलते स्पोर्ट्स बाइक को किया आग के हवाले, धूं-धूं कर बनी आग का गोला, इलाके में दहशत

Rajasthan news: राजस्थान के बूंदी में आपसी कहासुनी के चलते एक स्पोर्ट्स बाइक को आग लगा दी, रेगर बस्ती में हुई इस घटना से इलाके में दहशत है.

बूंदी में रंजिश के चलते स्पोर्ट्स बाइक को किया आग के हवाले,  धूं-धूं कर बनी आग का गोला,  इलाके में दहशत
स्पोर्ट्स बाइक में लगाई आग
NDTV

राजस्थान के बूंदी शहर से आपसी रंजिश और बदले की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है.  यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने एक युवक की बाइक को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी, इस घटना के बाद से रेगर बस्ती इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है.

स्पोर्ट्स बाइक रोज की तरह घर के बाहर खड़ी थी

जानकारी के अनुसार, रेगर बस्ती बारहली निवासी दशरथ मेघवाल, जो पेशे से एक मजदूर है और किराए के मकान में रहता है, इस घटना का शिकार हुआ है. दशरथ ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी. बताया जा रहा है कि किसी आपसी कहासुनी या पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने मौका पाकर बाइक में आग लगा दी.

लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट ले लिया

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया,

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए.  पीड़ित दशरथ मेघवाल ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

CCTV फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान

पीड़ित का दावा है कि बाइक में आग लगाने की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसके अलावा, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच आपसी रंजिश के एंगल से कर रही है.

यह भी पढ़ें: कोटा साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.88 करोड़ की ठगी मामले में जोधपुर से 3 आरोपी गिरफ्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com