विज्ञापन
This Article is From May 02, 2025

Bundi: डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक की हत्या का मामला, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rajasthan: पिछले महीने 29 अप्रैल को नैनवां में शादी समारोह के दौरान आरोपियों ने खुशीराम की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी.

Bundi: डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक की हत्या का मामला, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलि

Controversy over dancing on DJ: बूंदी जिले के नैनवा क्षेत्र में 3 दिन पहले शादी समारोह में युवक की हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार हुए. डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया था. मामला संज्ञान में आते ही एसपी राजेंद्र कुमार ने हत्याकांड में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे. नैनवा थाना प्रभारी कमल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम तकनीकी विश्लेषण व प्रयासों के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

29 अप्रैल को शादी समारोह में हुई थी हत्या

कार्यवाहक थानाधिकारी कमल सिंह ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले महीने 29 अप्रैल को खुशीराम की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में लक्ष्मीपुरा निवासी रामविलास मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में बताया था कि डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम हो गया. 

पुलिस पहुंची तो घायल अवस्था में था युवक

इससे पहले जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. इसे जाब्ते की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां गंभीर हालत होने पर उसे बूंदी रेफर कर दिया था. लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में रामसहाय पुत्र हजारीलाल, कैलाश पुत्र हजारीलाल, नरसी पुत्र कल्ला, सोनू पुत्र मनराज, मनराज पुत्र अम्बालाल, हेमराज पुत्र लादुलाल, मनराज पुत्र कस्तुरा और हंसराज उर्फ नरेश पुत्र प्रहलाद को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ेंः मजदूरी पर गई थी मां, खेल-खेल में 2 भाइयों ने खुद को संदूक में कर लिया बंद; दम घुटने से दोनों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com