विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2026

Rajasthan: ड्यूटी के बहाने होटल ले जाकर महिला कांस्टेबल से 7 साल तक गैंगरेप! तत्कालीन SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

इस मामले का एक पहलू यह भी है कि शिकायतकर्ता महिला कांस्टेबल खुद पिछले दो महीने से निलंबित चल रही है. उन पर ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने और कुछ आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं.

Rajasthan: ड्यूटी के बहाने होटल ले जाकर महिला कांस्टेबल से 7 साल तक गैंगरेप! तत्कालीन SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
चूरू में खाकी पर लगा 'गैंगरेप' का दाग: महिला कांस्टेबल का तत्कालीन SHO और साथियों पर गंभीर आरोप, 2017 से चल रहा था खेल (सांकेतिक तस्वीर)

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस बेड़े में खलबली मचा दी है. एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही विभाग के पूर्व थानाधिकारी (SHO) और तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि यह सिलसिला साल 2017 से शुरू हुआ जो 2025 तक लगातार जारी रहा.

ड्यूटी के बहाने होटल ले जाकर पिलाया नशीला पदार्थ

महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई है. पीड़िता के अनुसार, 'साल 2017 में एक कांस्टेबल ने उसे फोन कर झूठ बोला कि उसकी ड्यूटी लगी है. तड़के 3:30 बजे जब वह ड्यूटी के लिए पहुंची, तो आरोपी उसे एक होटल ले गए. वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.'

आरोप है कि इसके बाद डरा-धमकाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया.

SP के पास पहुंची पीड़िता, जांच के बाद केस दर्ज

पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) जय यादव के समक्ष पेश होकर आपबीती सुनाई. एसपी के निर्देश पर आंतरिक जांच करवाई गई, जिसमें प्राथमिक तथ्य सामने आने के बाद बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है.

दो माह से निलंबित है पीड़िता

इस मामले का एक पहलू यह भी है कि शिकायतकर्ता महिला कांस्टेबल खुद पिछले दो महीने से निलंबित (Suspended) चल रही है. उन पर ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने और कुछ आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला 7 साल पुराना है और पीड़िता खुद विवादों में रही है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- SMS अस्पताल में मरीज ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, 2 महीने पहले पिता ने दी थी बेटे को किडनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com