विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2025

Online Gaming: सरकारी नौकरी पाने की थी चाहत, फिर किराए के मकान में चलाने लगे रैकेट; जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

Rajasthan: पुलिस अब इस रैकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए भी पड़ताल कर रही है. संभावना है कि इस मामले में आगे भी कई खुलासे हो सकते हैं. 

Online Gaming: सरकारी नौकरी पाने की थी चाहत, फिर किराए के मकान में चलाने लगे रैकेट; जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया.

Action against online gaming racket in Sikar: सीकर की साइबर थाना पुलिस ने अवैध ऑनलाइन गेमिंग एप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. राधाकिशनपुरा इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, लैपटॉप और बैंक पासबुक सहित सामान बरामद किया गया. साइबर पुलिस ने एनसीआरबी डिजिटल सर्विसेज और ह्यूमनस इंटेलिजेंस फैमिली की सूचना पर कार्रवाई की. थानाधिकारी आईपीएस अनुज डाल के नेतृत्व में टीम ने राधाकिशनपुरा में किराए के मकान पर दबिश दी और 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस अब इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए पड़ताल कर रही है. संभावना है कि इस मामले में आगे भी कई खुलासे हो सकते हैं. 

एटीएम कार्ड-बैंक पासबुक समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने एक लैपटॉप, चार एटीएम कार्ड, तीन बैंक पासबुक, दो चेक बुक, 15 मोबाइल फोन, दो चार्जर और एक पावर बैंक जब्त किया. एसआई रिया चौधरी ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए किराए के खातों में अवैध ट्रांजैक्शन करते थे. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ सीकर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे.

रैकेट से जुड़े अन्य लोग भी पुलिस की रडार पर

पुलिस को शक है कि ऑनलाइन गेमिंग से लाखों रुपए का लेनदेन हुआ है. फिलहाल इस मामले की गहराई से जांच जारी है. साइबर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अवैध ऑनलाइन गेमिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे की उम्मीद है. पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ेंः "पापा ने शराब पीकर मां को पीटा और मार डाला", जुड़वा बच्चों की गवाही पर पिता को उम्रकैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com