विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2026

Rajasthan: गंगापुर-जयपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-पत्नी और 1 साल के मासूम की मौत

Rajasthan News: गंगापुर सिटी में शादी में शामिल होने जा रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई. एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया

Rajasthan: गंगापुर-जयपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-पत्नी और 1 साल के मासूम की मौत
Gangapur Jaipur Route Horrific Road Accident
Meta (AI)

Gangapur City Road Accident: राजस्थान के गंगापुर सिटी से एक बहुत ही दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिससे पूरा इलाका हिल गया है. यह हादसा सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे गंगापुर-जयपुर रूट पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल है.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, साजिद (25) अपने परिवार के साथ बाइक पर डाबर गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहा था.  साजिद के साथ उसकी पत्नी नरगिस (22), बेटा आलमीर (1 साल) और मां बानो (60) भी थीं.

प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक संभालने का नहीं मिला मौका

शादी में जाते समय तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें संभलकर का मौका नहीं मिला और तीनों सड़क पर गिर गए. गंभीर रूप से घायल हो गए.  

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़
Photo Credit: NDTV

पत्नी, मां और बेटे की मौत

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सभी को तुरंत गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल में इलाज के ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने नरगिस, उसकी सास और मासूम आलमीर को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बाइक सवार साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना  पुलिस मौके पर पहुंचकर  मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही प्राइवेट बस के ड्राइवर की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: SI भर्ती रद्द होने पर किरोड़ी लाल ने HC के फैसले का किया स्वागत, कहा- सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा न खटखटाए सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com