विज्ञापन

VIDEO: पापा ने मां को मारा, टीवी तोड़ा... जयपुर में अनु मीणा के बेटे ने सुनाई पिता की दरिंदगी की कहानी

जयपुर के मानसरोवर में PWD एक्सईएन गौतम मीणा की घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी अनु ने वीडियो कॉल पर लाइव सुसाइड कर लिया. घर के सीसीटीवी फुटेज में पति के जरिए मासूम बच्चों के सामने बाल खींचने, सिर जमीन पर पटकने और टीवी तोड़ने की खौफनाक तस्वीरें कैद हुई हैं.

Anu Meena Suicide Case
NDTV

राजस्थान के जयपुर  अनु मीणा की आत्महत्या मामले ने माहौल में गरम कर दिया है. पति की हैवानियत की गवाही देते कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हो जो उसपर 11 साल से हो रहे जुल्मों की गवाही दे रहा था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. घटना से जुड़े कई झकझोर देने वाले तथ्य और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आए हैं.

बच्चों के सामने बर्बरता और टीवी पर मुक्का

एक सीसीटीवी फुटेज में अनु घर के फर्श पर बैठी है, जबकि उसका पति, बेहद गुस्से में उसके सामने हाथ बांधकर खड़ा है और नीचे देखते हुए उस पर चिल्ला रहा है. वहीं पास में उनका बेटा अपने यह देखकर डरा-सहमा, बेबस मां के पास खड़ा है. वह उन्हें बचाना चाहता है पर पिता के गुस्से के कारण आगे नहीं बढ़ता , जबकि पिता बच्चे के उसके बाल खींचते हैं और उसका सिर जमीन पर पटकते हैं. 

एक फुटेज में पति गौतम तेजी से लिविंग रूम से गुजरता हुए वहां लगी फ़्लैटस्क्रीन टीवी पर मुक्का मारता है, जिससे वह टूट कर नीचे गिर जाता है. वहीं पास में खड़ा बेटा है जो अपनी मम्मी को पिटते हुए देख रहा होता है. वह देखता है कि उसकी चोट खाई मां फ़र्श पर खुद को घसीट रही है जबकि उसके पापा  उन पर चिल्ला रहे है. जब वह दुबारा उसे मारने की कोशिश करता है तो वह अपने दोनों हाथ चेहरे पर रख लेती है जिससे वह खुद को बचा ले.

11 साल का दर्द और वीडियो कॉल पर सुसाइड

महिला की पहचान जयपुर के मानसरोवर इलाके में अपने पति के साथ 11 साल से रह रही अनु मीणा के रूप में हुई, लेकिन इन कई सालों में उसने सिर्फ प्यार के नाम पर अपने पति की डांट और मार ही खाई. लेकिन 7 अप्रैल 2026 को इस दर्दनाक कहानी का अंत हुआ. अनु ने इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए सुसाइड कर लिया. लेकिन आत्महत्या करने से पहले उसने पति को वीडियो कॉल किया और खुद को फांसी लगा ली.  उनके पड़ोसी तुरंत अंदर आए और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

सीसीटावी फुटेज ने खोली पति की क्रूरता की कहानी

मौत का मामला सामने आने के बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज कंगाले जाने लगे जिसके अंदर पति की क्ररता का भयानक चेहरा सामने आया. सीसीटीवी  फ़ुटेज में मारपीट और घरेलू हिंसा का एक साफ मामला देखा जा सकता है. एक फुटेज में गौतम तेज़ी से लिविंग रूम से गुज़रता है और एक फ़्लैटस्क्रीन टीवी पर मुक्का मारता है, जिससे वह टूट जाता है. वही पास में उनका बेटा खड़ा जो अपनी मम्मी को पिटते हुए देख रहा होता है. वह देखता है कि इसकी मां फ़र्श पर खुद को घसीटती हुई दिखाई देती हैजबकि उसका पति उस पर चिल्ला रहा होता है. जब उसका पति उसे पकड़ने की कोशिश करता है, तो वह अपने दोनों हाथों से अपना चेहरा ढक लेती है. जिससे वह खुद को बचा ले. 

मासूम बच्चों की गवाही और आपबीती

वहीं मां की मौत के बाद दोनों बच्चे शांत हैं. जब दोनों से मां के बारे में पूछा गया तो बेटी ने बताया कि पापा अक्सर  शराब पीकर घर आते थे और मां को मारते थे, लेकिन उसने डर के मारे कभी इसकी शिकायत अपने भाई से नहीं की थी. वहीं बेटे ने बताया कि पापा अक्सर मां को मारते-पीटते और परेशान करते थे. एक दिन, वह घर आए, टीवी पर एक गाना चलाया, फिर टीवी तोड़ दिया और मां को गुस्से में पीटने लगे. मैं पानी लेने गया, लेकिन पापा ने मां पर ही आरोप लगा दिया. उसने बताया कि जब भी उसकी मां का ब्लड प्रेशर कम होता था, तो वह उससे नमक वाला पानी लाने के लिए कहती थी.

PWD अधिकारी पति पर केस दर्ज, जांच जारी

अनु का पति गौतम मीणा सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में एक्सईएन (XEN) के पद पर काम करता था.  इन दोनों के एक 10 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी हैं, जो अब मां की मौत के बाद अपने नाना-नानी के पास रह रहे हैं. अनु के परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही समय बाद, गौतम उसे परेशान करने लगा था, और अक्सर नशे की हालत में ऐसा करता था. इस मामले में अब उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस सामने आए  सभी CCTV फुटेज की गहनता से जांच कर रही है.

.यह भी पढ़ें: जयपुर में XEN पति को VIDEO कॉल कर महिला ने लगाई फांसी, पीछे रोते छोड़ गई दो मासूम; दिल झकझोर देगी ये कहानी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close