विज्ञापन

पति ने मायके फोन कर पत्नी से वापस आने की थी मिन्नतें, इनकार सुना तो सदमे में आकर फंदे पर लटककर दी जान

Rajasthan News: मायके गई पत्नी के वापस आने से मना करने पर युवक ने गहरे सदमे में आकर फांसी लगा ली. फोन पर मिन्नतें करने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया.

पति ने मायके फोन कर पत्नी से वापस आने की थी मिन्नतें, इनकार सुना तो सदमे में आकर फंदे पर लटककर दी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. वारदात सुनेल इलाके की है, जहां एक युवक का शव टांके पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले अर्जुन के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पत्नी की जुदाई नहीं कर सका बर्दाशत , लगाया फांसी का फंदा

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा अर्जुन अपने परिवार के साथ अहिल्याबाई कॉलोनी, पिड़ावा रोड में रहता था.  वह शादीशुदा था. उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने माता-पिता के घर गई थी. वह उसे वापस लाने की कोशिश करता रहता था. पिता की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने से पहले युवक ने अपनी पत्नी को फोन करके घर वापस आने को कहा, लेकिन जब उसकी पत्नी ने मना कर दिया तो वह गहरे सदमे में चला गया. परिवार वालों के मुताबिक, युवक नशे में था और इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जांच में जुटी पुलिस

पिता का आरोप है कि युवक के ससुराल वाले शिवपुर में रहते हैं, जहां उसकी पत्नी अपने माता-पिता के घर गई हुई थी. उनका कहना है कि उनकी बहू वापस आना चाहती है, लेकिन उसकी बहन उसे आने नहीं दे रही है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच भी चल रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: मां की 'हत्या' की खबर सुन रोती-बिलखती थाने पहुंची बड़ी बेटी, छानबीन करने पहुंची तो चारपाई पर बैठी मिली महिला

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close