विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2024

Jodhpur Murder Case Update: अनीता चौधरी के हत्यारों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहती है पुलिस, कोर्ट से मांगी इजाजत

पॉलीग्राफी टेस्ट की अर्जी ने मृतका के परिवार की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों को बल मिला है. यह समझा जा रहा है कि गुलामुद्दीन पूछताछ में झूठ बोल रहा है और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.

Jodhpur Murder Case Update: अनीता चौधरी के हत्यारों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहती है पुलिस, कोर्ट से मांगी इजाजत
मृतका अनीता चौधरी.
NDTV Reporter

Rajasthan News: ब्यूटीशियन अनीता चौधरी की हत्या के बाद शव को 6 टुकड़ों में गाड़ने वाले आरोपी पति-पत्नी का जोधपुर पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहती है. शुक्रवार दोपहर इस संबंध में परमिशन के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी लगा दी गई है. हालांकि चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई है. इसीलिए केस को सोमवार के लिए लिस्टेड किया गया है. 

गुलामुद्दीन को वापस 7 दिन की रिमांड पर भेजा

अनीता हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को करीब 1 हफ्ते पहले जोधपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था. वहीं उसकी पत्नी आबिदा को जोधपुर से गिरफ्तार किया था. तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं. आज 7 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद गुलामुद्दीन को वापस कोर्ट में पेश किया गया है. यहां पुलिस ने वापस 7 दिन की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया.

आरोपी गुलामुद्दीन कोर्ट ले जाते पुलिसकर्मी.

आरोपी गुलामुद्दीन कोर्ट ले जाते पुलिसकर्मी.
Photo Credit: NDTV Reporter

पॉलीग्राफी टेस्ट की अर्जी से पुलिस थ्योरी पर सवाल

पॉलीग्राफी टेस्ट की अर्जी ने मृतका के परिवार की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों को बल मिला है. यह समझा जा रहा है कि गुलामुद्दीन पूछताछ में झूठ बोल रहा है और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. इससे पुलिस की थ्योरी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति कोर्ट से मिलती है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी. परिजनों ने आरोप लगाए थे कि इस हत्याकांड में लोग शामिल हैं. तैयब अंसारी का नाम एफआईआर में होने के बाद भी पुलिस ने  उसके रसूख के कारण सही से पूछताछ नहीं की है. 

जोधपुर पुलिस ने इस केस में क्या बयान दिया?

जोधपुर डीसीपी राज ऋषि ने बताया था कि 27 अक्टूबर को अनीता खुद ही गुलामुद्दीन से मिलने गई थी. दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे. हाल ही में आरोपी ने एक घर खरीदा था और इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग में भी भारी रकम हार गया था. इस वजह से उसे पैसों की जरूरत थी. अनीता को किसी चीज में मिलाकर बेहोशी की दवा खिलाई गई थी. लेकिन, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसकी मौत ओवरडोज से हुई या बेहोशी के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया.

अभी तक नहीं हुआ अनीता का अंतिम संस्कार

मृतका के परिजन तेजाजी मंदिर परिसर में न्याय की मांग लेकर धरने पर बैठे हैं. उनका दो टूक कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. उनके इस प्रदर्शन को सर्व समाज का समर्थन मिल गया है. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी अनीता चौधरी को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ नजर आ रहे हैं. इस हत्याकांड के विरोध में आज 4 घंटे जोधपुर के बाजार बंद रहे और विशाल प्रदर्शन भी हुआ.

ये भी पढ़ें:- 'टोंक में हुई हिंसा एक रहस्य', राजस्थान के गृह राज्य मंत्री बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com