जयपुर में सालों बाद लौटा कच्छा-बनियान गैंग, आधी रात को हथियारों के साथ CCTV में घूमते दिखे

जयपुर के सांगानेर में कच्छा-बनियान गैंग के आने से दहशत. CCTV फुटेज आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kachha-Baniyan gang Sanganer
NDTV

Kachha-Baniyan gang Jaipur: राजस्थान के जयपुर में कभी आतंक का पर्याय रहे कच्चा बनियान गिरोह की दस्तक लंबे अर्से के बाद फिर से हुई है, जिसके बाद से लोगों में डर समा गया है. यह दस्तक गुलाबी नगरी के सांगानेर इलाके में सूर्य नगर तारों की कूट में यह गिरोह सक्रिय दिखा. जिसकी खबर पुलिस को मिलते ही जयपुर कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

सीसीटीवी फुटेज देख लोगों के उड़े होश

मिली जानकारी के अनुसार, सांगानेर के सूर्य नगर इलाके में आधी रात को गली में काफी हलचल देखी, जिसके बाद सुबह सीसीटीवी फुटेज कैमरों को खंगाला गया तो उसमें का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. फुटेज में एक दो नहीं करीब 8 से 10 कच्चा बनियान पहने और अपने मुंह को कपड़े से ढककर गली में बेखौफ घूम रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज की जांच में लगी पुलिस

सीसीटीवी के सामने आने के बाद लोगों ने तुरंत  सांगानेर थाना पुलिस को सूचित किया. पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस की साइबर और लोकल टीमें अब इन संदिग्धों के चेहरों और उनके चलने के पैटर्न से पहचान करने में जुटी हैं.

पूरी राजधानी में नाइट पेट्रोलिंग बढ़ी

 इस गंभीर मामले को देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कड़ा रुख अपनाया है. कमिश्नर सचिन मित्तल ने जयपुर के सभी पुलिस थानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इलाके में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पूछताछ की जाए. साथ ही, आमजन की सुरक्षा के लिए रात्रि गस्त बढ़ाई जाने के आदेश दिये है.  हालांकि, संदिग्ध गिरोह के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें: JDA ने 300 करोड़ की जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त, 100 बीघा भूमि पर कट रही थी अवैध कॉलोनी

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बिना जरूरत लगा दी फर्जी M.Tech की डिग्री, अब JEN की जाएगी नौकरी

Topics mentioned in this article