विज्ञापन

JDA ने 300 करोड़ की जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त, 100 बीघा भूमि पर कट रही थी अवैध कॉलोनी

जयपुर विकास प्राधिकरण ने 100 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. करीब 300 करोड़ रुपए की इस बेशकीमती भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश को जेडीए ने नाकाम कर दिया.

JDA ने 300 करोड़ की जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त, 100 बीघा भूमि पर कट रही थी अवैध कॉलोनी
जयपुर विकास प्राधिकरण ने 100 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जेडीए (जयपुर विकास प्राधिकरण) लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है. इसी क्रम में रविवार(14 जून) को प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सुमेल इलाके में करीब 100 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाया है.

अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

जेडीए के उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन दस्ते ने जोन-10 स्थित ग्राम सुमेल के खसरा नंबर 208/1 पर पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की. यहां सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी चल रही थी. प्रवर्तन दस्ते ने मौके पर मौजूद 13 पक्के मकानों, निर्माणाधीन ढांचों, बाउंड्रीवॉल और तारबंदी जैसे तमाम अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया.

करोड़ों की जमीन को बचाया

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिस बल के कड़े पहरे में हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया. मुक्त कराई गई इस भूमि की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 300 करोड़ रुपए आंकी गई है. जेडीए की टीम ने न केवल अवैध निर्माण हटाया बल्कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है.

सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जेडीए का अभियान निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी जमीनों को सुरक्षित करने के लिए प्राधिकरण एक्शन में रहेगा. स्थानीय लोगों ने जेडीए की इस कार्रवाई का स्वागत किया है.

यह भी पढ़ें- 

बुलडोजर एक्शन के बीच इंची टेप लेकर सड़क पर उतरे अशोक चांदना, बोले- गरीबों के साथ अन्याय नहीं होगा

पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए राहुल गांधी ने राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए कोटा को क्यों चुना

जयपुर में रिश्वत लेते पकड़े गए कर्नाटक पुलिस के तीन कर्मी, गिरफ्तारी के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com