विज्ञापन

Rajasthan: खाजूवाला में खौफनाक वारदात, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति; खुद सरेंडर कर बोला- 'मैंने उसे मार डाला'

Rajasthan News: बीकानेर के खाजूवाला में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेहरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद पति ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया.

Rajasthan: खाजूवाला में खौफनाक वारदात, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति; खुद सरेंडर कर बोला- 'मैंने उसे मार डाला'
Khajuwala Murder News
NDTV

Khajuwala Murder News: राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. इलाके के 8 DWD  में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या करने के बाद आरोपी पति भागने के बजाय खुद थाने पहुंच कर पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

खाजूवाला पुलिस के अनुसार, आज यानी गुरुवार दोपहर को हरप्रीत सिंह नामक युवक अचानक खाजूवाला पुलिस थाने पहुंचा. जहां उसने पुलिस के सामने अपनी पत्नी जसवीर कौर की हत्या करने की बात कबूली. साथ ही थाने में सरेंडर कर दिया. आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने इस वारदात को करीब दो घंटे पहले चक 9 DWD के पास की झाड़ियों के पास वारदात को अंजाम दिया था, आरोपी की बात सुनते ही पुलिस चौंक गई. 

मौके पर बिखरा मिला खून

आरोपी के कबूलनामा करने के बाद थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जहां युवक की पत्नी जसवीर कौर की लाश जमीन पर पड़ी हुई मिली. पुलिस ने घटनास्थल को तुरंत सील कर करते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम किया. 

हत्या की वजह जानने के पति से शुरू की पूछताछ

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति हरप्रीत सिंह के सरेंडर करने के बाद उसे हिरासत में लिया है. साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण रहा. जिससे जल्दी ही मामले को सुलझाने में सफलता मिल सके.

यह भी पढ़ें; Rajasthan Kidnapping: जयपुर में गन पॉइंट पर पुलिसकर्मी का किडनैप, जान पर खेल बदमाशों की कार के आगे कूदी पत्नी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close