विज्ञापन
This Article is From May 14, 2025

Kota: कोटा में 4 बच्चों और 1 महिला को कार से कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- बदला लेने के लिए ऐसा किया

Rajasthan: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इस मामले की वजह बताई कि पीड़ित परिवार से उसका कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था. इसका बदला लेने के लिए उसने यह किया है.

Kota: कोटा में 4 बच्चों और 1 महिला को कार से कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- बदला लेने के लिए ऐसा किया
हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया था.

Kota Hit and Run case: कोटा में 4 बच्चों और 1 महिला को कार से कुचलने की कोशिश करने वाला आरोपी चिराग गिरफ्तार हो गया है. अनंतपुरा थाना क्षेत्र में 8 मई की रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. हेमंत राठौड़ ने 9 मई को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. हादसे के वक्त बच्चे एक जगह खड़े हुए थे. महिला इंदिरा बाई साइकिल की चेन ठीक कर रही थी, इस दौरान ही तेज बेकाबू कार ने इन्हें कुचल दिया. आरोपी युवक चिराग मोहल्ले का ही निवासी है. 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चिराग जांगिड़ को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने पुरानी रंजिश के चलते वारदात करना कबूला है. आरोपी ने बताया कि पीड़ित परिवार से उसका कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था. इसका बदला लेने के लिए उसने यह किया है. आरोपी टैक्सी चलाता है और उसकी कार भी जब्त कर ली है.

पुलिस ने गाड़ी को कर लिया था जब्त आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने गाड़ी जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस ने जांच शुरू करते हुए वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. मामले की जानकारी देते हुए अनंतपुरा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्सी कार चालक के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा. घायलों की स्थिति फिलहाल ठीक है.

यह भी पढ़ेंः नागौर में क्षत्र‍ियों ने दल‍ित दूल्‍हे को पगड़ी पहनाकर घोड़ी पर बैठाया, पुश्‍तैनी हवेली पर ठहराई बारात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com