विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी को लेने आए दामाद पर सास-साली ने छिड़का पेट्रोल, जिंदा जलाने की कोशिश

राजस्थान के झालावाड़ में ससुराल आए युवक पर सास और साली ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में युवक को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Rajasthan: पत्नी को लेने आए दामाद पर सास-साली ने छिड़का पेट्रोल,  जिंदा जलाने की कोशिश
प्रतीकात्म तस्वीर

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के सातलखेड़ी इलाके से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.यहां अपनी पत्नी को लेने ससुराल आए एक 25 वर्षीय युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में युवक को झालावाड़ के एसआरजी (SRG) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पारिवारिक विवाद बना जान का दुश्मन

 झालावाड़ अस्पताल चौक की पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर के रहने वाला संजय (25)अपनी पत्नी को लेने  शुक्रवार को ससुराल आया था. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही थी. उसी दिन शाम करीब 4 बजे ससुराल पहुंचने पर संजय की ससुराल वालों से कहासुनी हो गई.

सास और साली पर पेट्रोल फेंकने का आरोप

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसकी सास और साली ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. संजय के अनुसार आग लगते ही उसके ससुर ने किसी तरह आग बुझाई.  हालांकि, इसके बाद ससुर ने भी उसके साथ मारपीट की.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के  बाद में संजय को उसका एक परिचित रामगंजमंडी अस्पताल ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरजी अस्पताल झालावाड़ रेफर किया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है. वही झालावाड़ अस्पताल चौकी के कांस्टेबल अरविंद ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित थाने एवं घायल के परिजनों को दे दी गई है.पुलिस अब इस मामले में ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करने और घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: बाड़मेर में पुलिस चौकी के बाहर मनचले को महिला ने जूते से जमकर पीटा, जान बचाने के लिए कान पकड़कर मांगी माफी
 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close