विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2026

सिरोही में खूनी प्रेम कहानी, शादी के 4 महीने बाद पति ने पत्नी का पेट चीरा, ससुर के घर में ही की हत्या

Rajasthan news: सिरोही के स्वरूपगंज में पति सुबाराम ने अपनी पत्नी खेतु देवी की चाकू मारकर हत्या की। प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद ससुर के घर ही युवक बना कातिल.

सिरोही में खूनी प्रेम कहानी, शादी के 4 महीने बाद पति ने पत्नी का पेट चीरा, ससुर के घर में ही की हत्या
प्रतीकात्म तस्वीर
NDTV

Sirohi News:  राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कालाबोर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी.आरोपी पति ने वारदात को अंजाम तब दिया जब वह अपनी ससुराल आया हुआ था। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

पेट पर किया घातक वार, मौके पर हुई मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इसरा निवासी सुबाराम का अपनी पत्नी खेतु देवी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि सुबाराम ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. हमला इतना भीषण था कि महिला का पेट फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

3 महीने पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

इस मामले में एक चौंकाने वाला पहलू यह है कि सुबाराम और खेतु देवी ने महज 3-4 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. सुबाराम पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी से उसका तीन साल का एक बेटा भी है. वह दो-तीन दिन पहले ही अपनी ससुराल कालाबोर आया था, जहां इस खूनी संघर्ष ने खुशियों को मातम में बदल दिया.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

थानाधिकारी गंगा प्रसाद ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, लेकिन पुलिस को शाम 6 बजे सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं.

फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सुबाराम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के मुख्य कारणों का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: 20 दिन पहले अरब के लिए निकला राजस्थान का मर्चेंट नेवी अधिकारी होर्मुज में फंसा, ईरान नौसेना की गिरफ्त में

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com