विज्ञापन
Story ProgressBack

दौसा : पानी के लिए मचा हाहाकार, BJP ने किया जिला कलेक्ट्रेट पर मटका फोड़ प्रदर्शन

दौसा में पानी की समस्या सफेद हाथी बन चुका है. जिसके चलते भाजपाइयों में रोष व्याप्त है भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर मटका फोड़ प्रदर्शन कर सरकार को चेताया है

Read Time: 2 min
दौसा : पानी के लिए मचा हाहाकार, BJP ने किया जिला कलेक्ट्रेट पर मटका फोड़ प्रदर्शन

दौसा में पानी की समस्या सफेद हाथी बन चुका है. जिसके चलते भाजपाइयों में रोष व्याप्त है भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर मटका फोड़ प्रदर्शन कर सरकार को चेताया है कि शहर में 10 से 12 दिन मैं एक बार पानी की सप्लाई होती है, वह भी ना के बराबर. इसी के विरोध में आज भाजपाइयों ने महिला संगठन को साथ में लेकर जिला कलेक्टर पर मटकी फोड़े.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन नगर पालिका दौसा सुरेश घोषी ने बताया साढ़े चार साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार  में प्रदेश भर में हालात खराब है. दौसा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट समस्या है. 10 से 13 दिनों की भीतर पेयजल की  सप्लाई  भीषण गर्मी में करीब आधा घंटे कभी 15 मिनट सप्लाई आ रही, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है.  जनता को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है. 

इस प्रदर्शन के दौरान  भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर पवन शर्मा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुरेश घोसी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा घोसी, ऋषभ शर्मा,  रितेश पारीक, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक जोशी,राजेंद्र शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला पूर्व जिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी, किरण डोरिया सहित कई भाजपाई मौजूद रहे

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां - ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

लाइव खबर देखें:
फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • 24X7
Choose Your Destination
Close