विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2023

धौलपुर : आपसी विवाद से नाराज महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पति पर चाकू-लाठी से किया जानलेवा हमला

घायल पप्पू उम्र 40 साल पुत्र कालीचरण ने बताया कि बुधवार शाम को घर पर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था. झगड़े के बाद नाराज पति खेत पर काम करने चला गया.

धौलपुर : आपसी विवाद से नाराज महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पति पर चाकू-लाठी से किया जानलेवा हमला

शहर के कोतवाली थाना इलाके के तगावली गांव में आपसी कहासुनी को लेकर पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया. हमले में पति गंभीर घायल हो गया. घायल को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खेत पर काम कर रहे पति पर चाकू और लाठियों से किया हमला

घायल पप्पू उम्र 40 साल पुत्र कालीचरण ने बताया कि बुधवार शाम को घर पर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था. झगड़े के बाद नाराज पति खेत पर काम करने चला गया. खेत पर काम करने के दौरान उसकी पत्नी के साथ दो-तीन लोग लाठी और चाकू लेकर पहुंच गए. जहां पत्नी के इशारा करते ही उसके साथ मौजूद लोगों ने लाठी और चाकू से युवक पर हमला कर दिया. घायल की चीख पुकार सुनने के बाद स्थानीय लोगों को मौके पर आता देख आरोपी भाग गए.

जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में मौके पर एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचे रेल चौकी प्रभारी मोहन लाल मीणा ने घायल से पूछताछ की। घायल ने पत्नी और उसके दोस्तों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं.. जिसको लेकर पीड़ित द्वारा शिकायत दिए जाने पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com