विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2024

होटल सिक्स सेंसेस पैलेस में हुई बॉलीवुड नाइट, सारा अली खान-मलाइका अरोड़ा ने दी परफॉर्मेंस

सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसेस में बिजनेस एमपी जालान की पत्नी के 50वें बर्थडे के मौके पर यह शानदार कार्यक्रम हुआ. रविवार की रात बॉलीवुड कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी. इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में देश के की बड़े उद्योगपतियों ने भी शिरकत की.

होटल सिक्स सेंसेस पैलेस में हुई बॉलीवुड नाइट, सारा अली खान-मलाइका अरोड़ा ने दी परफॉर्मेंस

Bollywood celebrities in Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर जिले के होटल सिक्स सेंसेस में रविवार की रात बॉलीवुड कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी. इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में देश के की बड़े उद्योगपतियों ने भी शिरकत की. बिजनेस एमपी जालान की पत्नी के 50वें बर्थडे के मौके पर यह शानदार कार्यक्रम (Grand Event) हुआ. चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित इस होटल में हरियाणा (Haryana) की एयरबोटीकस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने आसमान में 200 ड्रोन के जरिए लाइट-शो किया. इस दौरान ड्रोन के जरिए के रश्मि जालान को जन्मदिन की बधाई दी. आसमान में यह कलाकारी देखकर स्थानीय लोग भी रोमांचित हो उठे. 

देर रात तक चली होटल में पार्टी, लोगों ने घरों की छत से देखे नजारे

यह बिजनेसमैन परिवार चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल में बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से आया था. इस बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारे नुसरत भरूचा, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा ने डांस परफॉर्मेंस दी. वहीं, सूफी सिंगर बिस्मिल ने पूरा समां बांध दिया. इस दौरान देर रात तक जबरदस्त पार्टी होटल में चली. साथ ही होटल में जोरदार आतिशबाजी भी की गई. इसे देखने के लिए मेला मैदान में बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए और घरों की छत पर चढ़कर पूरे नजरों को अपने मोबाइल में कैद किया. 

पूरे क्षेत्र को सजाने के लिए जुटे रहे 300 से अधिक कारीगर

खाने में 100 तरह के व्यंजन, कई स्थान से आया डेकोरेशन-शाही बर्थडे सेलिब्रेशन में मेहमानों को 100 से अधिक खाने के व्यंजन दिए गए. इनमें राजस्थानी खाने से लेकर साउथ इंडिया और गुजरात के साथ पश्चिम बंगाल के व्यंजन प्रमुख रहे. पूरे क्षेत्र को सजाने के लिए करीब 300 से अधिक कारीगर अलग-अलग स्थान से आए.

यह भी पढ़ेंः धधकते अंगारों पर नंगे पैरों से नृत्य, वायरल वीडियो देख दांतो तले दबा लेंगे उंगली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com