विज्ञापन
Story ProgressBack

हनी सिंह का धमाकेदार शो, Satmat Events में 30 हजार लोगों को झूमाया, नशेबाजी को लेकर की खास अपील

नशे के कारण हनी सिंह का बीता कुछ साल बर्बाद हो गया था. अब वो वापसी कर रहे हैं. कमबैक के बाद हनी सिंह न केवल लोगों को झूमा रहे हैं बल्कि लोगों को किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की अपील भी कर रहे हैं.

Read Time: 3 min
हनी सिंह का धमाकेदार शो, Satmat Events में 30 हजार लोगों को झूमाया, नशेबाजी को लेकर की खास अपील
हनी सिंह का कमबैक.

Honey Singh Show: हिंदी सिनेमा के मशहूर रैपर हनी सिंह बीते कुछ साल से इंडस्ट्री से गायब से हो गए थे. लेकिन अब वो वापसी कर चुके हैं. अपनी पुरानी पहचान को वापस पाने के लिए यो-यो हनी सिंह दिन रात मेहनत कर रहे हैं. साथ ही वो अपने शो में लोगों को नशे से बचने की अपील भी कर रहे हैं. नशे के कारण हनी सिंह का बीता कुछ साल बर्बाद हो गया था. अब वो वापसी कर रहे हैं. कमबैक के बाद हनी सिंह न केवल लोगों को झूमा रहे हैं बल्कि लोगों को किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की अपील भी कर रहे हैं. 

मुंबई में शो के जरिए हनी सिंह ने की वापसी

हनी सिंह ने बीते दिनों मुंबई में एक बेहतरीन शो किया. यह शो SATMAT EVENTS के द्वारा आयोजित किया गया था. इस शो में यो यो के फैंस झूमने पर मजबूर हो गए. मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर होली के मौके पर आयोजित हनी सिंह के इस शो में लगभग 30000 लोग पहुंचे थे. हनी सिंह ने अपने गानों पर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया.

साथ ही ड्रग्स का सेवन नहीं करने का अपील कर युवाओं को एक बड़ा मैसेज भी दिया. इवेंट ऑगेनाइजर रोहित उगाले ने बताया कि लंबे समय से लोग हनी सिंह का इंतजार कर रहे थे. जो इस शो से पूरा हुआ. हनी सिंह ने अपने पॉपुलर गानों से जमकर धूम मचाई, जिससे मंच पर मस्ती और उत्साह की लहर छाई रही. जाने माने एंकर आदित्य राठौड़ ने इस शो के होस्ट रहे. 

हनी सिंग के साथ साथ अल्फाज और होमी दिल्लीवाला ने भी सभी फैंस को मनोरंजन का भरपूर आनंद दिया. इंटरनेशनल डीजे "Vini Vici" द्वारा पूरे इवेंट में चार चांद लगाए गए. SATMAT EVENTS के इस अद्भुत मेनेजमेंट की सराहना सुर्खियों में है, 2023 में शुरुआत हुई यह कंपनी कम समय में भी एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब हो पाई है. 

बादशाह के साथ चल रहे विवाद पर हनी सिंह ने दिया जवाब

इसी इवेंट के दौरान, बादशाह और हनी सिंह के बीच म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई. हनी सिंह ने बिना नाम लिए बादशाह के ऊपर शॉर्ट्स लिए और उन्होंने कहा कि वह जवाब देते नहीं हैं, क्योंकि उनके फैंस उन्हें जवाब देने नहीं देते, बल्कि उनके फैंस से ही बादशाह परेशान है.

मित्रों नशे से दूर रहो, मेरे 5 साल इसमें खराब हुएः हनी सिंह

अपने कॉन्सर्ट के जरिए हनी सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी, उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मित्रों नशे से दूर रहा करो क्योंकि मेरे 5 वर्ष इसमें खराब हो चुके हैं, उनकी यह बात सुनकर पूरा ग्राउंड यो यो के नाम से गूंज उठा. बता दें कि नशे की लत की वजह से हनी सिंह का करियर लगभग खत्म सा हो गया था. लेकिन अब वापसी कर रहे हनी सिंह ने यूथ से ड्रग्स नहीं लेने की अपील की है. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close