विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2024

जब डांस प्लोर नाचते हुए रोमांटिक हुए एवरग्रीन हेमा और धर्मेंद्र, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

हेमामालिनी-धर्मेंद्र की जोड़ी पर्दे पर ही नहीं, रियल जिंदगी में भी सुपर हिट है. साथ-साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हुआ और सभी बंधनों को तोड़ दोनों शादी कर ली,जबकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे.

जब डांस प्लोर नाचते हुए रोमांटिक हुए एवरग्रीन हेमा और धर्मेंद्र, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
रियलिटी शो में रोमांटिक हुई एवरग्रीन जोड़ी

Dharmendra-Hemamalini: बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. वयोवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र और हेमामालिनी की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पंसद गई. यही वजह थी कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र पर्दे पर दो दर्जन से अधिक फिल्मों में रिपीट गई.

हेमामालिनी-धर्मेंद्र की जोड़ी पर्दे पर ही नहीं, रियल जिंदगी में भी सुपर हिट है. साथ-साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हुआ और सभी बंधनों को तोड़ दोनों शादी कर ली,जबकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे.

ड्रीम गर्ल के गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आए धर्मेंद्र-हेमामालिनी

अक्सर पार्टीज में साथ-साथ नजर आने वाले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी का हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हीमैन धर्मेंद्र अपनी ड्रीम गर्ल के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि बैकग्राउंड में ड्रीम गर्ल वाला गाना ही प्ले हो रहा है.

वायरल वीडियो इंडियाज गॉट टैलेंट के तीसरे सीजन का है

धर्मेंद्र-हेमामालिनी का डांस वीडियो रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के तीसरे सीजन का है. जिसमें धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी गेस्ट के तौर पर आए हैं. उनके साथ उनकी बेटी ईशा देओल भी हैं.  शो की कंटेस्टेंट हेमा और धर्मेंद्र से डांस की रिक्वेस्ट करती है, तो दोनों स्टेज पर आते हैं. फिर जो कुछ होता है, वह लोगों को रुमानी बनाने के लिए काफी है..

ये है हेमा और धर्मेंद्र का जलवा

इंडियाज गॉट टैलेंट के तीसरे के इस वीडियो में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दोनों की अभिनीत फिल्म ड्रीम गर्ल के गाने पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आते है. बैकग्राउंड में ड्रीम गर्ल सॉन्ग प्ले होता है, जिस पर दोनों झूमने लगते हैं. वीडियो में धर्मेंद्र अपनी ड्रीम गर्ल की कमर पर हाथ रखकर नाच रहे हैं.

ब्लैक सूट में धर्मेंद्र और पिंक साड़ी में थी ड्रीम गर्ल

शो के मंच पर  हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपने आईकॉनिक गाने पर डांस कर रहे हैं, उस दौरान उनकी बेटी ईशा काफी एक्साइटेड दिख रही हैं. आखिर में उन्हें भावुक होते भी देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम पर पूरे शो से हेमा और धर्मेंद्र की ये डांस परफॉर्मेंस की क्लिप काटकर शेयर की गई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Big update: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, क्राइम ब्रांच ने बरामद की पिस्टल और जिंदा कारतूस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com