विज्ञापन
This Article is From May 18, 2024

NDTV Super Exclusive: स्कोप, स्केल, स्पीड... PM मोदी ने चुनाव के बीच दिए सक्सेस के 'फोर-एस' मंत्र

चुनाव के बीच एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ी चीजें हासिल करने के लिए 'फोर-एस' मंत्र दिया है.

NDTV Super Exclusive: स्कोप, स्केल, स्पीड... PM मोदी ने चुनाव के बीच दिए सक्सेस के 'फोर-एस' मंत्र
PM Modi on NDTV: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
NDTV

PM Modi Exclusive Interview on NDTV: देश में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. 2024 के चुनाव के लिए चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. बाकी तीन चरणों के लिए आने वाले दिनों में वोटिंग होगी. भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरी है तो वही विपक्षी दल I.N.D.I गठबंधन के बैनर तले चुनाव के मैदान में हैं. चुनाव के बीच एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ी चीजें हासिल करने के लिए 'फोर-एस' मंत्र दिया है.

 सक्सेस के 'फोर-एस' मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एक तो स्कोप बहुत बड़ा होना चाहिए और यह टुकड़ों में नहीं होना चाहिए. दूसरा स्केल बहुत बड़ा होना चाहिए और फिर स्पीड भी इन दोनों के अनुसार होनी चाहिए. स्कोप, स्केल और स्पीड के साथ स्किल भी होनी चाहिए. ये चारों चीजें अगर हम मिला लेते हैं तो मैं समझता हूं कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं." NDTV के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया  के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू रविवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा.

मैराथन रैलियां कर रहे पीएम मोदी

बता दें कि 2014, 2019 के आम चुनाव भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करने के बाद 2024 के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है. इस बार के चुनाव में बीजेपी का 370 पार का लक्ष्य तो वहीं, एनडीए के लिए 400 पार का टारगेट निर्धारित किया है. लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्से में मैराथन रैलियां कर रहे हैं.

खास बात है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भाजपा अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक पहुंची थी. 2014 में बीजेपी ने 282 सीटें जीती थीं और एनडीए को 336 सीटें मिली थीं. 1984 के बाद भारत में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ था. 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने और अच्छा प्रदर्शन करते हुए 303 सीटें जीतीं तो वहीं एनडीए का जीत का आंकड़ा 353 हो गया था. 

रविवार रात 8 बजे देखें पूरा इंटरव्यू

NDTV के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया  के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू रविवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा. इसे आप हमारे न्यूज चैनल्स के साथ ही हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी ndtv.in और यू-ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@ndtvindia पर भी लाइव देख पाएंगे. हमारी वेबसाइट NDTV इंडिया पर आप पीएम मोदी के इस इंटरव्यू की हर खास बात और उसका विश्लेषण पढ़ सकेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com