विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, पुल ढहने से इंद्रायणी नदी में बहे कई सैलानी; अब तक 2 शव बरामद

नदी में बहे लोगों की तलाशी के लिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियापुल ढहने से इंद्रायणी नदी में बहे लोगों की तलाशी के लिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर एनडीआरएफ को तैनात किया गया है.

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, पुल ढहने से इंद्रायणी नदी में बहे कई सैलानी; अब तक 2 शव बरामद
पुल ढहने से इंद्रायणी नदी में बहे कई सैलानी

Pune Bridge Collapsed: महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है. तलेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल ढहने से करीब 25 से 30 सैलानियों के बह गए. अब तक की जानकारी के अनुसार, 2 लोगों के शव बरामद हुए हैं. बाकी अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है. स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है. 

घूमने आए थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, घटना करीब साढ़े चार बजे के आसपास की है. करीब 100 से अधिक पर्यटक पुल पर घूमने के लिए आए थे, जिनमें से 20 से 25 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया है. इसके अलावा, कुछ लोग अभी भी पुल गिरने के बाद फंसे हुए हैं. रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा

पिछले दो दिनों से मावल इलाके में भारी बारिश से इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है. फिलहाल नदी में बहे पर्यटकों को बचाने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है. इस हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुल के ढह जाने से हुई त्रासदी की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 लोगों की जान चली गई है. 

सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि इस घटना के संबंध में मैं संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के लगातार संपर्क में हूं. नदी में बहे लोगों की तलाशी के लिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर एनडीआरएफ को तैनात किया गया है. 

सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है. 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संभागीय आयुक्त खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: बार‍िश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्‍चों की मौत, रेलवे ने खोदकर छोड़ द‍िया था

Weather Alert: राजस्‍थान में आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, 2 की मौत और 7 लोग घायल; IMD का नया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com