विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Rajasthan: बार‍िश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्‍चों की मौत, रेलवे ने खोदकर छोड़ द‍िया था

Rajasthan news: अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित डोराई गांव में रविवार को एक दुखद घटना घटी. जहां दो मासूम बच्चों  प्रिंस (8) और रुद्र (9) की बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई.

Rajasthan: बार‍िश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्‍चों की मौत, रेलवे ने खोदकर छोड़ द‍िया था
पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम बच्चे
NDTV

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित डोराई गांव में रविवार को एक दुखद घटना घटी. जहां दो मासूम बच्चों  प्रिंस (8) और रुद्र (9) की बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम और गुस्से का माहौल है.

परिजनों का आरोप -रेलवे प्रशासन की लापरवाही से गई जान

परिजनों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन ने घर के पीछे यह गड्ढा खोदा था, जो करीब 35 फीट गहरा था. बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भर गया और अनजाने में दोनों बच्चे इसमें गिर गए. काफी देर तक बच्चों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी देर बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि हादसा कब और कैसे हुआ. जब तक बच्चों की तलाश की गई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शवों निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया था. उन्होंने रामगंज थाना पुलिस को भी हादसे की सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में हेम सिंह के परिजनों ने बताया कि उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मामला रामगंज थाने में दर्ज कराया है. साथ ही मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: नागौर से अजमेर परीक्षा देने आया था युवक, अगले दिन खेत में मिला शव, माता-पिता का था इकलौता सहारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com