विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

PM Modi: "2014 के बाद पहली बार सत्र से पहले विदेशी चिंगारी नहीं दिखी", प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बयान

Budget Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने देखा होगा, शायद 2014 से लेकर अब तक यह पहला ऐसा संसद सत्र है, जिसके एक-दो दिन पहले कोई 'विदेशी चिंगारी' (विदेशी हस्तक्षेप) नहीं देखी गई."

PM Modi: "2014 के बाद पहली बार सत्र से पहले विदेशी चिंगारी नहीं दिखी", प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बयान

Budget Session 2025: आज से शुरू होने वाले बजट सत्र के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंचे. सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म. जब विकास की तेज गति हासिल करनी होती है तो सबसे ज्यादा जोर रिफॉर्म पर होता है. राज्य-केंद्र सरकारों को मिलकर परफॉर्म करना होता है और लोगों की भागीदारी से हम यह ट्रांसफॉर्मेशन देख सकते हैं. उन्होंने कहा, "आपने देखा होगा, शायद 2014 से लेकर अब तक यह पहला ऐसा संसद सत्र है, जिसके एक-दो दिन पहले कोई 'विदेशी चिंगारी' (विदेशी हस्तक्षेप) नहीं देखी गई. जिसमें किसी विदेशी ताकत ने आग लगाने की कोशिश नहीं की. मैंने हर बजट सत्र से पहले यह देखा था और हमारे देश में कई लोग इन चिंगारियों को हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते."

"हम मिशन मोड में देश के विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे"

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में हम मिशन मोड में देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ते जा रहे हैं. चाहे वह भौगोलिक रूप से हो, सामाजिक रूप से हो या आर्थिक भिन्न-भिन्न संदर्भ में हो. हमारे गणतंत्र ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं. यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है. 

प्रधानमंत्री बोले- यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा

इस देश के लोगों ने मुझे तीसरी बार ये जिम्मेदारी दी है और ये इस तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है. मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे. तब विकसित भारत का जो संकल्प इस देश ने लिया है, उस दिशा में यह बजट सत्र, यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा. साथ ही यह नई ऊर्जा देगा कि देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा, तब विकसित होकर रहेगा. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयासों से इस संकल्प को पूरा करेंगे. 

देश के हर गरीब-मध्यम वर्ग पर रहे मां लक्ष्मी की कृपा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "आज बजट सत्र की शुरुआत में मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं. सदियों से हम ऐसे अवसरों पर मां लक्ष्मी को याद करते आ रहे हैं. मां लक्ष्मी हमें सफलता और बुद्धि प्रदान करती हैं. मैं महालक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे."

यह भी पढ़ेंः राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत, पहले दिन हंगामे के आसार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com