विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 03, 2023

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

पार्टी की एक अन्य महिला सांसद दीया कुमारी ने भी एक लड़की के साथ कथित बलात्कार और हत्या के हालिया मामले का हवाला देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना की.

Read Time: 2 min
राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के तहत राजस्थान बलात्कार के मामलों में देश की राजधानी बन गया है. पार्टी ने कहा कि गहलोत ने अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है. दलित समुदाय से आने वाली भाजपा सांसद रंजीता कोली ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य महिलाओं के सम्मान की अपनी परंपरा के लिए जाना जाता है लेकिन आज यह बलात्कार के मामलों के लिए जाना जा रहा है.

पार्टी की एक अन्य महिला सांसद दीया कुमारी ने भी एक लड़की के साथ कथित बलात्कार और हत्या के हालिया मामले का हवाला देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना की. लड़की का जला हुआ शव भीलवाड़ा में एक कोयले की भट्टी से बरामद किया गया था.

उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कटाक्ष किया, ‘‘बलात्कार के मामलों में राजस्थान देश की राजधानी बन गया है.'' दोनों सांसदों ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हत्या के कई हालिया मामलों का हवाला दिया. कुमारी ने कहा, ‘‘राजस्थान में महिलाएं घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं.''

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह छुट्टी मनाने के लिए राज्य का दौरा करती हैं लेकिन पीड़ित महिलाओं के परिवारों से कभी नहीं मिलतीं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close