विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

Ahmedabad Plane Crash: विमान का एक हिस्सा अहमदाबाद के कॉलेज की मेस पर गिरा, 5 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत

एयर इंडिया ने कहा कि बोइंग 787-8 विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली सवार थे. तस्वीरों में विमान का एक हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्रावास के अंदर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है.

Ahmedabad Plane Crash: विमान का एक हिस्सा अहमदाबाद के कॉलेज की मेस पर गिरा, 5 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत
विमान जब गिरा तब स्टूडेंट्स खाना खा रहे थे.

Boeing 787‑8 Dreamliner Crashed: गुजरात के अहमदाबाद में मेडिकल कॉलेज में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान की कई तस्वीरें सामने आई हैं. अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI171 में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. गुरुवार दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने कहा कि बोइंग 787-8 विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली सवार थे. तस्वीरों में विमान का एक हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्रावास के अंदर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है.

खबर के मुताबिक 5 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत हो चुकी है. 

मेस में गिरा विमान का हिस्सा

मेस में गिरा विमान का हिस्सा

विमान जब गिरा तब स्टूडेंट्स खाना खा रहे थे.

विमान जब गिरा तब स्टूडेंट्स खाना खा रहे थे.

छात्रावास में कम से कम 11 लोग घायल बताए गए हैं.

छात्रावास में कम से कम 11 लोग घायल बताए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य में हुई इस त्रासदी को "शब्दों से परे हृदय विदारक" बताया. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना ने "हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है". उन्होंने कहा, "इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें - अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में सवार थे कई VVIP, अब तक हादसे के बारे में क्या पता चला? जानिए 10 बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com