विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 14, 2023

चांद पर हिन्दुस्तान, देश को है गुमान, सोशल मीडिया पर लोग दे रहा हैं शुभकामनाएं

शुक्रवार को चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण हो चुका है. ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है. इस सफल प्रक्षेपण के बाद पीएम मोदी समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिए देश को बधाई दी है.

Read Time: 6 min
चांद पर हिन्दुस्तान, देश को है गुमान, सोशल मीडिया पर लोग दे रहा हैं शुभकामनाएं

शुक्रवार को चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण हो चुका है. ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है. इस सफल प्रक्षेपण के बाद पीएम मोदी समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिए देश को बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है- अंतरिक्ष यात्रा में भारत का नया अध्याय है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है- चांद पर भारत की पहुंच. ये हमारे देश के वैज्ञानिकों के कारण ही सफल हो पाया है. इसके अलावा कई और लोगों ने ट्वीट कर बधाई दी है. आइए देखते हैं किन-किन लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी 

मोदी ने यान के प्रक्षेपण के तत्काल बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और सरलता को सलाम करता हूं.''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है- ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है. हमारे वैज्ञानिकों ने गौरान्वित किया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी बधाई दी है

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी बधाई दी है

केंद्रीय मंत्री ने भी शुभकामनाएं दी है

भारतीय सेना ने भी बधाई दी है

रेल मंत्री ने भी बधाई दी है

किरण रिजिजू ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी है

वन अधिकारी प्रवीण कासवान ने भी बधाई दी है

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी बधाई दी है

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने भी शुभकामनाएं दी है.

भारतीय अभिनेता सोनू सूद ने भी बधाई दी है.

यूके स्पेस एजेंसी ने इसरो को बधाई दी है

जय शाह ने भी बधाई दी है

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को अपराह्न 2.35 बजे किया गया. चंद्रयान-3 को ले जाने वाला 642 टन वजन का, 43.5 मीटर ऊंचा रॉकेट एलवीएम-3 श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. यह मिशन सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close