विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2023

शख्स ने किया अनोखा जुगाड़, नैनो और इंडिका को मिलाकर बना दी नई Nanodica कार, यूजर्स बोले- ये क्या बला है...

इस गाड़ी को देखकर कोई भी ये समझ नहीं पा रहा है कि आखिर ये कौन सी गाड़ी है.

शख्स ने किया अनोखा जुगाड़, नैनो और इंडिका को मिलाकर बना दी नई Nanodica कार, यूजर्स बोले- ये क्या बला है...
शख्स ने किया अनोखा जुगाड़, नैनो और इंडिका को मिलाकर बना दी नई Nanodica कार
नई दिल्ली: Jugaad Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, इस बात का अंदाज़ा कोई भी नहीं लगा सकता है. कभी कोई कार को हेलीकॉप्टर बना देता है, तो कभी कोई जुगाड़ से ईंट से कूलर बना देता है. अब एक ऐसा ही नया जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. इस वीडियो में एक शख्स ने जुगाड़ से कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ने ऐसी अनोखी कार बना दी है, जो पहली नज़र में नैनो लगती है और पीछे से देखने में इंडिका लगती है. इस गाड़ी को देखकर तो लोगों का दिमाग ही झन्ना गया है. लोग इस गाड़ी को देखकर कह रहे हैं कि आखिर ये क्या बला है...

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी कार सड़क पर दौड़ रही है. इस गाड़ी को देखकर कोई भी ये समझ नहीं पा रहा है कि आखिर ये कौन सी गाड़ी है. लोग गाड़ी को देखकर कन्फ्यूज़ हैं और यही सोच रहे हैं कि आखिर ये किस ब्रैंड की गाड़ी है. इसे सेडान कहेंगे या फिर एसयूवी या हैचबैक. दरअसल, इस कार का साइज काफी छोटा है. जो पहली नज़र में नैनो लगती है और पीछे से देखने में इंडिका लगती है. एक शख्स ने तो इस कार को Nanodica नाम ही दे दिया है.

देखें Video:
 


इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nikhilrana.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर मज़ेदार कमेंट भी कर रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा- भाई ने नैनो और इंडिका दोनों को मिला दिया है. दूसरे यूजर ने लिखा- नैनो का फेसलिफ्ट वर्जन. इस वीडियो के बारे आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com