विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2023

फरारी कार में घास रखकर घोड़े को खिला रहा था शख्स, Video देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर (@philipirelandsupercars) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे गाड़ी किसी फार्म हाउस में खड़ी है. लाल रंग की फरारी के बोनट में घास भरी हुई है

फरारी कार में घास रखकर घोड़े को खिला रहा था शख्स, Video देख लोगों ने पकड़ लिया सिर
फरारी कार में घास रखकर घोड़े को खिला रहा था शख्स
किसी भी आम आदमी के लिए महंगी गाड़ी खरीदना बिलकुल किसी सपने जैसा ही होता है. बहुत से लोग तो अपनी ख्वाहिश पूरी करने के लिए दूसरे की गाड़ी के पास खड़े होकर फोटो खिंचवा लेते हैं. लेकिन जिनके पास पैसों की कमी नहीं है, उनके लिए फरारी, ऑडी और मर्सिडीज जैसी गाड़ी खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी ये बात अच्छे से समझ आ जाएगी. 

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर (@philipirelandsupercars) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे गाड़ी किसी फार्म हाउस में खड़ी है. लाल रंग की फरारी के बोनट में घास भरी हुई है, जिसे घोड़ा बड़े आराम से खा रहा है. इतनी महंगी कार में जिस तरह से ये घोड़ा घास खा रहा है, उससे साफ पता चल रहा है कि जिसकी भी ये गाड़ी है उसके पास अथाह पैसा होगा, तभी वो इतनी महंगी गाड़ी का ऐसा इस्तेमाल कर रहा है. 

देखें Video:
 


इस वीडियो को अबतक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, यूजर्स इस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- भारत के फरारी मालिकों को ये वीडियो पसंद नहीं आएगा. दूसरे ने लिखा- अब मैं फरारी नहीं खरीदूंगा. एक यूजर ने कमेंट किया- क्या कोई इस कार के मालिक से मिलवा सकता है? इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com