विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2025

IRCTC के टूर पैकेज में शामिल हुआ कोटा, दशहरा मेले को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

बड़ी संख्या में महाराष्ट्र और गुजरात के सैलानी पहली बार कोटा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे. यात्रा. की शुरुआत महाराष्ट्र के कोल्हापुर से होगी.

IRCTC के टूर पैकेज में शामिल हुआ कोटा, दशहरा मेले को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान बना रहा है. पहली बार भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अपने विशेष पर्यटन पैकेज में कोटा को शामिल किया है. आगामी 4 अक्टूबर से “माता वैष्णोदेवी संग उत्तर भारत यात्रा” पैकेज के अंतर्गत भारत गौरव विशेष टूरिस्ट ट्रेन महाराष्ट्र के कोल्हापुर से शुरू होगी. हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, वैष्णोदेवी, मथुरा, आगरा होते हुए कोटा पहुंचेगी.

13 अक्टूबर कोटा पहुंचेगी ट्रेन

यह 12 दिवसीय यात्रा धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को जोड़ते हुए कोटा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी. यात्रा के दसवें दिन 13 अक्टूबर को सुबह यह विशेष ट्रेन कोटा पहुंचेगी. यहां पर्यटकों को सेवन वंडर्स, गरडिया महादेव, किशोर सागर तालाब, सिटी पार्क, रिवर फ्रंट और अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

शाम को उन्हें कोटा का ऐतिहासिक दशहरा मेला दिखाया जाएगा. दशहरा मेले में शामिल होने आने वाले पर्यटक न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगे, बल्कि कोटा की संस्कृति और परंपरा का संदेश भी दूर-दूर तक पहुँचाएंगे. 

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से शुरू यात्रा

इस यात्रा की शुरुआत महाराष्ट्र के कोल्हापुर से होगी और यात्री मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोणावाला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड सहित गुजरात के वापी, सूरत और वडोदरा स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे. इससे बड़ी संख्या में महाराष्ट्र और गुजरात के सैलानी पहली बार कोटा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: 3600 बैंक खाते, 2 अरब का ट्रांजेक्शन... जेबखर्च के चक्कर में 33 लोग पहुंचे जेल

मां के चेहरे पर दरिंदा बेटा मारता रहा घूंसा...चली गई जान, Video देख कांप जाएगी आपकी भी रूह

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com