विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2024

राजस्थान के स्वर्ण शिल्पी ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा अशोक चक्र व तिरंगा

उदयपुर के स्वर्णशिल्पी इकबाल सक्का ने स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटा अशोक चक्र व तिरंगा झंडा बनाया. साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सूचना केंद्र , पर्यटक स्थान, स्थापित करने का पत्र लिखा. 

राजस्थान के स्वर्ण शिल्पी ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा अशोक चक्र व तिरंगा
सोने से बना दुनिया का सबसे छोटा तिरंगा और अशोक चक्र

Udaipur News: भारत के आजादी की 77वी वर्षगांठ के पर्व पर उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इकबाल सक्का ने देश को समर्पित करने के लिए एक नई कलाकृति को तैयार की है. देश की आन-बान-शान का प्रतीक विश्व का सबसे छोटा सोने का अशोक चक्र व भारतीय तिरंगा झंडा बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. देश का सबसे बड़ा अशोक चक्र यमुनानगर के टॉपर कला गांव में स्थापित है जो स्टील से बने गोल्डन कलर में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र है 30 फीट के अशोक चक्र का वजन 6 टन है.

कलाकृतियों को देश के नाम किया समर्पित

ठीक इसके विपरीत लाखों गुना छोटा लेंस की मदद से देखे जाने वाला 24 कैरेट सोने का 3 एमएम साइज का वजन 0.00 मिलीग्राम सोने का भारत का सबसे छोटा हवा से भी हल्का 24 तिलीयों के साथ अशोक चक्र बनाया. अशोक चक्र के साथ एक मिलीमीटर का भारतीय तिरंगा झंडा भी बनाया है, लिम्का बुक में दावा पेश करते हुए. 77 वीं वर्षगांठ पर बनाई गई अपनी इन कलाकृतियों को देश के नाम कर दिया है.

सबसे छोटे सोने के सिक्के को देख सकेंगे आमलोग

इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सूचना और प्रसारण मंत्री को पत्र लिखा है. भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र यमुनानगर हरियाणा के टॉपर गांव में लगा हुआ है. भारत का सबसे छोटा सोने का अशोक चक्र और तिरंगा झंडा उदयपुर के पर्यटक स्थल पर या चौराहे पर या सूचना केंद्र उदयपुर के सभागार में लगाने का अनुरोध किया है. जिससे आम जन इस भारत के सबसे छोटे सोने से बने अशोक चक्र व तिरंगा झंडा देख सके.

ये भी पढ़ें- पानी के लिए प्रशासन से भिड़ गई निर्दलीय विधायक, मना करने के बावजूद खोला गंभीर नदी का बांध

रक्षाबंधन से पहले रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, 15 अगस्त से इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com