विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

राजस्थान में गैस और तेल की किल्लत की अफवाह फैलाने वाले 10 युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर कर रहे थे भ्रामक पोस्ट

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने पर मंगलवार को 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया.

राजस्थान में गैस और तेल की किल्लत की अफवाह फैलाने वाले 10 युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर कर रहे थे भ्रामक पोस्ट
फाइल फोटो
जयपुर:

Rajasthan News: राजस्थान में लगातार गैस समेत पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर भीड़ देखी जा रही है. गैस गोदामों और पेट्रोल पंप पर लंबी कतार दिख रही है. इसको लेकर बताया जा रहा है कि अफवाह की वजह से लोगों में डर पैदा हो रहा है और लोग लगातार लाइन में लगकर तेल और गैस की पूर्ति में लगे हैं. हालांकि सरकार ने कहा है कि गैस और तेल की किसी तरह की दिक्कत नहीं है. जबकि सीएम भजनलाल शर्मा ने आदेश दिया है कि अफवाह फैलाने वालों और दलालों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

इसी कड़ी में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने पर मंगलवार को 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर ऐसे 10 अकाउंट की पहचान

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के दौरान गैस और पेट्रोलियम की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही थी. उन्होंने कहा कि दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे 10 अकाउंट की पहचान की गई, जिनपर अफवाह फैलाई जा रही थी.

भ्रामक पोस्ट डालकर भ्रम का माहौल

सिंह ने बताया कि ये लोग ‘फॉलोअर्स' और ‘व्यूअर्स' बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर भ्रम का माहौल बना रहे थे. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा, अर्जुन चौधरी, महेंद्र बैरवा, कैलाश बैरवा, मुकेश प्रजापत, राधेश्याम जाट, ओमप्रकाश और दीपक सिंह शामिल हैं. सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है.

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी युवकों से अफवाह फैलाने वाले वीडियो डिलीट करवाए और मांगी मंगवाकर वीडियो जारी करवाए.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2025 पर लटकी तलवार! टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com