विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2024

Jodhpur Crime: 13 साल के बच्चे ने मोबाइल पर देखा अश्लील वीडियो, 7 साल की बच्ची से किया रेप  

Rajasthan Crime: बच्ची की मां ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया. मां ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को मोबाइल पर गेम खेलाने के बहाने बुलाया था. 

Jodhpur Crime: 13 साल के बच्चे ने मोबाइल पर देखा अश्लील वीडियो, 7 साल की बच्ची से किया रेप  

Jodhpur Crime: जोधपुर में 13 साल के बच्चे ने 7 साल की पड़ोसी बच्ची से रेप किया. मां बच्ची को ढूंढते हुए घर के बाहर आई तो बाहर खेल रहे बच्चों ने बताया कि सामने वाले घर में है. मां पहुंची तो आरोपी बच्ची से गलत हरकत कर रहा था. बच्ची की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया. 

पड़ोसी बहला-फुसलाकर ले गया 

पुलिस के अनुसार बच्ची गली में बच्चों के साथ खेल रही थी. 13 साल का पड़ोसी उसे मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. वहां बच्ची से अश्लील हरकते करने लगा. बच्ची का मेडिकल कराया गया. अभी तक रिपोर्ट नहीं आई. आरोपी बालक को संप्रेषण गृह भेज दिया गया है. एडीसीपी (सिकाऊ) लाभूराम चौधरी मामले की जांच कर रहे हैं. 

अश्लील वीडियो देखने का आदी थी आरोपी बालक 

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आरोपी बालक मोबाइल देखता रहता है. वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आदी है. अंदेशा है कि रेप से पहले वह अश्लील वीडियो देखी होगी. 

एक महीने में जोधपुर में 7 रेप की घटनाएं

  • 12 अगस्त बासनी में 35 वर्षीय नेपाली ने 11 की बच्ची से दुष्कर्म किया.

  • 18 अगस्त चौहाबो के हरीश (45) ने ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया. जोधपुर में सवा महीने में 7 बेटियों से ज्यादती 
  • 25 अगस्त को 15 वर्षीय बच्ची से एमजीएच में ठेका कर्मियों ने किया दुष्कर्म. 
  • 30 अगस्त 17 वर्षीय किशोरी को बाइक पर ले गए युवक, गैंगरेप किया.
  • 1 सितंबर नाबालिग छात्रा से पूर्व सहपाठी सहित 7 ने किया गैंगरेप 
  • 2 सितंबर को नाबालिग बहन को ब्लैकमेल कर मौसेरे भाई ने 5 माह किया दुष्कर्म.

यह भी पढ़ें: 14 घंटे से नीरू को बचाने के लिए चल रही जंग, मां पाइप के बने टनल से बच्ची से की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com