विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

8वीं बोर्ड परीक्षा देने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गई पूजा, झोलाछाप से ड्रिप चढ़वाने के बाद हुई मौत!

डूंगरपुर के रामगढ़ में झोलाछाप से ड्रिप चढ़वाने के बाद 13 वर्षीय छात्रा पूजा की मौत हो गई. छात्रा की आज 8वीं बोर्ड की परीक्षा थी. परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है.

8वीं बोर्ड परीक्षा देने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गई पूजा, झोलाछाप से ड्रिप चढ़वाने के बाद हुई मौत!
सांकेतिक तस्वीर

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां दोवड़ा थाना क्षेत्र के रामगढ़ में एक झोलाछाप के कथित गलत इलाज ने 13 साल की मासूम की जान ले ली. मृतका पूजा कनिपा आठवीं कक्षा की छात्रा थी और आज गुरुवार को उसकी बोर्ड परीक्षा थी, लेकिन परीक्षा की मेज पर बैठने से पहले ही वह जिंदगी की जंग हार गई.

सिरदर्द और डायरिया की शिकायत थी

परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम पूजा को सिरदर्द और डायरिया की शिकायत हुई थी. उसे गंभीर हालत में रामगढ़ स्थित एक निजी क्लिनिक (झोलाछाप) ले जाया गया, जहां उसे ड्रिप चढ़ाई गई. ड्रिप लगने के बाद परिजन उसे घर ले आए, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे आनन-फानन में सलूंबर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही पूजा की मौत हो गई. परिजन शव लेकर डूंगरपुर अस्पताल पहुंचे और झोलाछाप चिकित्सक पर गलत दवाई देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी.

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, जांच शुरू

दोवड़ा थाना अधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है और विसरा (Visera) सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत गलत ड्रिप की वजह से हुई या बीमारी के कारण.

ये भी पढ़ें:- 'रिश्तेदारों ने देख लिया तो क्या कहेंगे..इतने पैसे वाले और 8 रुपये में खाना खा रहे', LPG किल्लत पर छलका दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com