विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2024

Rajasthan: 15 साल की पत्नी हुई गर्भवती तो पति पर हुआ रेप का केस, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Rajasthan: 15 साल की किशोरी 2 महीने की प्रेग्नेंट है. किशोरी ने पति पर रेप का केस दर्ज करा दिया.

Rajasthan: 15 साल की पत्नी हुई गर्भवती तो पति पर हुआ रेप का केस, 5 महीने पहले हुई थी शादी
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan:  सीकर जिले के ग्रामीण इलाके में एक 15 साल की नाबालिग ने पति पर रेप का केस कराया है.  पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद पति ने रेप किया. वह अभी 2 महीने की गर्भवती है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

2 महीने की प्रेग्नेंट है किशोरी  

पीड़िता में नेछवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया. किशोरी ने बताया कि कुछ समय पहले उसके घर वालों ने गांव के ही एक लड़के से उसकी शादी करवाई थी. शादी के बाद पति ने रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. अब वह 2 महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने केस दर्ज करके किशोरी को सीकर के सखी वन स्टॉप भेज दिया. पुलिस अब बयान दर्ज कराएगी. पीड़िता की काउंसलिंग करवाएगी. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

अप्रैल 2024 में किशोरी की हुई थी शादी 

पीड़िता नाबालिग होने के बाद भी परिजन ने उसकी शादी गांव के ही युवक से अप्रैल 2024 में कर दी थी. पति के कम पढ़े-लिखे होने के कारण पीड़िता शादी के बाद से ही ससुराल में नहीं रहना चाहती थी. पीड़िता के ससुराल में नहीं रहने के कारण पहले भी परिवार में कई बार आपस में कहासुनी हो चुकी है. लेकिन, आपसी रिश्तेदारों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया. पीड़िता ने शादी के करीब 4 महीने बाद अब गर्भवती होने पर अपने पति पर रेप का केस दर्ज करवाया है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी अपना उम्मीदवार, डोटासरा ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com