विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2026

बूंदी में मेगा हाईवे पर दो वाहनों में आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान 

लालसोट मेगा हाईवे पर आग की दो घटनाएं हुई हैं. चालक और टोलकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बच गया. 

बूंदी में मेगा हाईवे पर दो वाहनों में आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान 
डंपर में आग लग गई्.

बूंदी के केशवरायपाटन और अरनेठा लालसोट मेगा हाईवे पर 2 अलग-अलग दो वाहनों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, दोनों ही मामलों में चालक और मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक पूरी तरह से आग की चपेट में आ गए, आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. 

ट्रक में अचानक लगी आग 

पहली घटना अरनेठा कस्बे के पास हुई, जहां चलते ट्रक में अचानक आग लग गई. ड्राइवर ओमप्रकाश लाखेरी से कोटा की ओर ट्रक लेकर जा रहा था.अरनेठा के पास ट्रक के इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया, और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं. चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान ट्रक बंद हो गया. जैसे ही वाहन रुका, चालक दरवाजा खोलकर कूदकर अपनी जान बचाई. कुछ ही देर में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया. सूचना मिलने पर केशवरायपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की.

लालसोट मेगा हाईवे के पास डंपर में लगी आग  

दूसरी घटना लालसोट मेगा हाईवे पर टोल नाके के पास हुई, जहां एक खाली डंपर में अचानक आग लग गई. चालक को रास्ते में जलने की बदबू आने पर उसने डंपर को टोल के समीप सड़क किनारे खड़ा कर दिया, तभी डंपर के आगे के हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं. टोल प्लाजा के प्रतिनिधि ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, डंपर के इंजन में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है. दमकल और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. 

यह भी पढ़ें: जयपुर आमेर किला के मावठा झील में खूब कर‍िए बोट‍िंग, प्री-वेड‍िंग शूट की भी म‍िलेगी सुव‍िधा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com