विज्ञापन

राजस्थान में 25 IAS अधिकारी और 9 IPS अधिकारियों का तबादला, 34 अधिकारी इधर से उधर

हाल ही राजस्थान में 65 IPS अधिकारियों का तबालदा किया गया था. वहीं वहीं गुरुवार (19 मार्च) को 34 IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है.

राजस्थान में 25 IAS अधिकारी और 9 IPS अधिकारियों का तबादला, 34 अधिकारी इधर से उधर

Rajasthan IAS-IPS Transfer: राजस्थान में एक बार फिर IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. हाल ही 14 मार्च को प्रदेश में 64 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था. जिसमें अलग-अलग जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थी. वहीं गुरुवार (19 मार्च) को 34 IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें 25 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

आईएएस अधिकारियों में शीर्ष स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. अखिल अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर लगाया गया है. अपर्णा अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है. श्रेया गुहा को महानिदेशक, हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर लगाया गया है. प्रवीण गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ युवा मामले एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

अजिताभ शर्मा को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, अजमेर बनाया गया है. आलोक गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, जयपुर लगाया गया है. निखिल कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. राजेश कुमार यादव को अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा एवं पंचायतीराज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग में लगाया गया है. हेमंत कुमार गेरा को प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है. टी. रविकांत को प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग में लगाया गया है. भवानी सिंह देथा को प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग एवं अध्यक्ष, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बनाया गया है. विकास सीताराम भाले को प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

डॉ. देवाशीष पृष्ठी को अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जयपुर लगाया गया है. कृष्ण कुणाल को शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्त किया गया है. डॉ. नीरज कुमार पवन को महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर बनाया गया है. डॉ. समित शर्मा को शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है.

डॉ. आलोक रंजन मलिक को शासन सचिव एवं आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में लगाया गया है. डॉ. जोगाराम को शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज विभाग बनाया गया है. पी. चन्द्र किशन को शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग (ईएसआई) में नियुक्त किया गया है. पी. लक्ष्मी को अतिरिक्त निदेशक, राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड, उदयपुर लगाया गया है. पूनम को शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. सुश्री आरती डोगरा को शासन सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष, डिस्कॉम्स बनाया गया है. वेद प्रकाश कुमार को संभागीय आयुक्त, जयपुर लगाया गया है. आई. आनंदी को आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग में नियुक्त किया गया है. शुभ्रा त्यागी को शासन सचिव, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अलावा आईपीएस अधिकारियों में चूनाराम जाट को पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर लगाया गया है. संजीव नैन को पुलिस उपायुक्त (क्राइम), पुलिस आयुक्तालय जयपुर में नियुक्त किया गया है. योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक), जयपुर लगाया गया है.

अनिल कुमार को कमांडेंट, 5वीं बटालियन आरएसी, जयपुर बनाया गया है. हनुमान प्रसाद मीणा को पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण लगाया गया है. धर्मेंद्र सिंह सागर को पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं नियुक्त किया गया है. पियूष दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर लगाया गया है.

ज्येष्ठा मैत्रेयी को पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर और निश्चय प्रसाद एम को पुलिस अधीक्षक, चूरू लगाया गया है.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close