विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2024

Rajasthan Crime: पत्नी से अवैध संबंध होने का शक, युवक की गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर तलवार से पति ने किए वार

बूंदी में दिनदहाड़े एक शख्स ने 25 वर्षीय युवक पर तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, और इलाज के दौरान उसे 50 टांके आए. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Rajasthan Crime: पत्नी से अवैध संबंध होने का शक, युवक की गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर तलवार से पति ने किए वार
अस्पताल में जारी है घायक युवक का इलाज.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी शहर में पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक पर तलवार से हमले किए जाने का मामला सामने आया है. इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. गंभीर हालत में युवक को बूंदी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर तलवार के घाव पर 50 से अधिक टांके लगाकर डॉक्टर ने इलाज किया है. आरोपी ने तलवार से युवक के प्राइवेट पार्ट तक पर भी हमला किया. इस हमले में युवक का खून अधिक बह गया, जिसके चलते उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उधर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली. घटना के बाद पीड़ित युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है. पुलिस ने पीड़ित की मां और भाई की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की पत्नी से पीड़ित के अवैध संबंध थे. आए दिन युवक अवैध संबंधों से परेशान था.

पुलिस हिरासत में रह चुका है पीड़ित

कोतवाली थाना प्रभारी तेजपाल सैनी ने बताया कि दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि नायक मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा युवक पर धारदार हथियार से वार किया गया है. गंभीर हालत में युवक अस्पताल लाया गया है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली तो युवक लंका गेट स्थित नायक मोहल्ले का निवासी है. घायल युवक का नाम 25 वर्षीय मुकेश गोस्वामी है. पूछताछ करने पर जानकारी में सामने आया कि युवक पर आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का आरोप था. पूर्व में भी आरोपी द्वारा पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी गई थी. घायल युवक पहले भी इस मामले में पुलिस हिरासत में रहा था. हालांकि मामले में समझौता हो जाने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. आज आवेश में आए आरोपी ने युवक पर तलवार से वार कर दिया. युवक के गर्दन, मुंह, कमर, प्राइवेट पार्ट व अन्य जगह पर गंभीर चोटे आई हैं जहां पर 50 से अधिक टांके लगाए गए हैं. फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है. अधिक खून बह जाने के चलते युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है. लेकिन प्रथम दृष्टिया मामला अवैध संबंध का है. इसी दिशा में जांच की जा रही है. आरोपी का नाम सामने आ गया है. टीम में गठित कर दी गई है. जल्दी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा.

4 बार पहले भी मारपीट, समझौता हुआ था

घायल की मां ने बताया कि पहले भी हमलावर ने मेरे बेटे के साथ 4 बार मारपीट की थी. साल पहले भी आरोपी ने सरिया से हमला किया था. इस दौरान थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई. बाद में आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने समझौता करवा दिया था. हमने यह नहीं सोचा था कि वह इस तरह जान से मारने का प्रयास करेगा. आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. घायल की मां ने बताया कि मेरा बेटा रोजाना की तरह सुबह 8 बजे गुरुनानक कॉलोनी स्थित घर से निकला था. मजदूरी के बाद बाहरली बूंदी स्थित चचेरे भाई के यहां होकर घर आ रहा था. दो साल पहले मैं इसी जगह रहता था, इसलिए अक्सर यहां आता रहता हूं. मैं पैदल आ रहा था, तभी अचानक पीछे से तलवार से हमला कर दिया. उससे पहले आरोपी ने तीन से चार बार और वार किया. जब पीछे मुड़कर देखा तो धर्मराज नायक के हाथ में तलवार थी और वह ताबड़तोड़ तलवार से हमला कर रहा था. हाथ, सिर, पैरों समेत पूरे शरीर पर लगातार वार कर रहा था. चिल्लाने पर मोहल्लेवासी और आसपास की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी मुझे बचाने के लिए आगे नहीं आया.  बाद मेरे परिजन आए और अस्पताल लेकर गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com