विज्ञापन

कोटा में डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ जा गिरी स्लीपर बस, 3 की मौत और 23 घायल; गैलरी में भी भरी थीं सवारियां

Rajasthan Sleeper Bus Accident: मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि हादसे के बाद फोरलेन पर लंबा जाम लग गया था, जिसे क्रेन की मदद से बस हटवाकर सुचारू कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोटा में डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ जा गिरी स्लीपर बस, 3 की मौत और 23 घायल; गैलरी में भी भरी थीं सवारियां
Rajasthan Road Accident Latest: कोटा के हैंगिंग ब्रिज के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. शहर के आरके पुरम थाना इलाके में स्थित हैंगिंग ब्रिज के पास नया गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी और पलट गई. इस भीषण दुर्घटना में बस सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है.

अहमदाबाद से भिंड जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, यह बस गुजरात के अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना की ओर जा रही थी. चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि सो रहे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. बस जैसे ही डिवाइडर से टकराकर पलटी, मौके पर चीख-पुकार और कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही आरके पुरम थाना पुलिस और नगर निगम का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया.

Kota Accident

Photo Credit: NDTV Reporter

एसपी तेजस्विनी गौतम खुद मौके पर पहुंचीं

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम खुद मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने 3 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी 23 घायलों का इलाज जारी है. राहत की बात यह है कि एसपी के मुताबिक फिलहाल सभी 23 घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

क्षमता से ज्यादा सवारियां, गैलरी में भी बैठे थे लोग

हादसे में घायल हुए यात्री सोमवीर सिंह सिकरवार ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बस में क्षमता से कहीं ज्यादा लोग सवार थे. सोमवीर के अनुसार, बस में 60 से ज्यादा सवारियां थीं और स्लीपर कोच होने के बावजूद करीब 10 लोग गैलरी में बैठकर सफर कर रहे थे. इसी भीड़ और तेज रफ्तार के बीच जब हादसा हुआ, तो किसी को कुछ समझ नहीं आया. 

ये भी पढ़ें:- राजस्‍थान में सूरज की तप‍िश से तापामन 44 के पार, IMD ने जारी क‍िया हीटवेव का अलर्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close