प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर:
Road Accident In Rajasthan: राजस्थान के दूदू कस्बे में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक एसयूवी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक हादसा एक बाइक चालक को बचाने के चलते हुआ.
यह हादसा शनिवार शाम 5:30 बजे हुए. पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुई एसयूवी कार एक बाइक को बचाने की कोशिश कर रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक और कार सवार तीनों पैसेंजर्स की ऑन द स्पॉट मौत हो गई.
दूदू थाने के पुलिस निरीक्षक इंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि हादसे में एसयूवी में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे के पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.
Advertisement
ये भी पढ़ें-राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला युवक
Topics mentioned in this article