विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2024

राजस्थान: में हुए एक सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, ट्रक से जा घुसी तेज रफ्तार एसयूवी

यह हादसा शनिवार शाम 5:30 बजे हुए. पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुई एसयूवी कार एक बाइक को बचाने की कोशिश कर रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक और कार सवार तीनों पैसेंजर्स की ऑन द स्पॉट मौत हो गई.

राजस्थान: में हुए एक सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, ट्रक से जा घुसी तेज रफ्तार एसयूवी
प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर:

Road Accident In Rajasthan: राजस्थान के दूदू कस्बे में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक एसयूवी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक हादसा एक बाइक चालक को बचाने के चलते हुआ.

यह हादसा शनिवार शाम 5:30 बजे हुए. पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुई एसयूवी कार एक बाइक को बचाने की कोशिश कर रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक और कार सवार तीनों पैसेंजर्स की ऑन द स्पॉट मौत हो गई.

दूदू थाने के पुलिस निरीक्षक इंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि हादसे में एसयूवी में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे के पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला युवक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com