विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

4 साल की मासूम का जयपुर में मर्डर, लाश को बारां ले जाकर अलमारी में छिपाया! लिव-इन में रह रही मां पर शक

मासूम की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

4 साल की मासूम का जयपुर में मर्डर, लाश को बारां ले जाकर अलमारी में छिपाया! लिव-इन में रह रही मां पर शक
बारां में बच्ची की लाश बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को डिटेन कर लिया है. (फाइल फोटो)
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले के जेतपुरा गांव में एक 4 वर्षीय मासूम की हत्या कर शव को लोहे की अलमारी में छिपाने का मामला सामने आया है. भंवरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को मकान मालिक की सूचना पर मासूम के शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी. 

प्लास्टिक के कट्टे में चुन्नी से बंधी मिली लाश

एएसआई हुकमचंद नागर ने बताया, 'शनिवार को जयराम बैरवा ने जानकारी दी थी कि उसके घर के कमरे में रखी लोहे की अलमारी से बदबू आ रही है. जब अलमारी को खोलकर देखा तो उसमें एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा रखा था, जिसमें से खून जैसा निकल रहा था. बदबू कट्टे में से ही आ रही थी. इस जानकारी पर हेड कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अलमारी में रखे कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें एक बच्ची की लाश चुन्नी में बंधी मिली.'

लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे माता-पिता

फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भंवरगढ़ अस्पताल में रखा गया है. मासूम की पहचान इशिका के रूप में हुई है, जो अपने पिता महावीर और उसकी दूसरी पत्नी रोशन बाई के साथ रहती थी. महावीर और रोशन बाई के बीच लिव-इन रिलेशनशिप था. नागर ने बताया कि महावीर और रोशन बाई पर हत्या का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि दोनों ने मिलकर इशिका की गला दबाकर हत्या की और शव को लोहे की अलमारी में छिपा दिया.

सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास की थी हत्या

फरियादी जयराम ने एक लिखित रिपोर्ट में बताया, 'मेरे बेटे महावीर और उसकी दूसरी पत्नी रोशन बाई ने मिलकर जयपुर में इशिका की गला दबाकर हत्या की और फिर लाश को खुर्द बुर्द करने व सबूत मिटाने के इरादे से दोनों उसे लेकर जेतपुरा गांव आ गए. थाना हाजा पर जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई है. दोनों ने इस घटना को सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास अंजाम दिया है.'

मृतका की मां का पहले से था विवाह

जयराम ने आगे बताया, 'मृतका इशिका की मां 7 महीने से महावीर के साथ जयपुर में रह रही थी. मृतका की मां की पहली शादी टोंक जिले के घांस गांव में रहने वाले रविंद्र बैरवा के साथ हुई थी. इशिका रविंद्र और रोशन बाई की संतान है. वर्तमान में इशिका अपनी मां रोशन बाई और दूसरे पिता महावीर के साथ सांगानेर में रह रही थी.'

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया डिटेन

जयराम के आरोपों पर पुलिस ने मृतका की मां रोशन बाई और पिता महावीर को डिटेन कर लिया है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में फिर मंडराएंगे काले बादल, जयपुर समेत इन इलाकों में होगी तेज बारिश

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com